Gold Rate : आज फिर लुढ़के सोने चांदी के रेट, जानिये क्या है आज के ताजा दाम

Today Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। आज एक बार फिर से सोने चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कीमतों में गिरावट (Gold Rate Today) आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में तेजी देखने को मिलेगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी के रेट के बारे में पूरी जानकारी देने जा रह हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

HR Breaking News (Gold Price Latest Update) अंतरराष्ट्रीय बाजार में आ रहे उतार-चढ़ाव और डॉलर की चाल के बीच आज एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार बदल रहे बाजार रुझानों का प्रभाव घरेलू सर्राफा बाजार (Gold Price Fall Reason) पर भी देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से निवेशकों और खरीदारों की नजर ताजा कीमतों पर टिकी हुई है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिर आपको उससे पहले ये जान लेना चाहिए कि आज सोने और चांदी के ताजा दाम क्या है।

 


आज इस रेट मिल रहा है सोना

 

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से मिडिल ईस्ट में छाए संकट के बावजूद देश में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। 7 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 161270 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price Today) पर जा पहुंची है। वहीं मुंबई में कीमत 161120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। एक दिन पहले 6 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,100 रुपये या लगभग एक प्रतिशत घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। कारोबारियों द्वारा लगातार दूसरे दिन की गई मुनाफासूली (Sone ka rate) के चलते ऐसा हुआ। हालांकि मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से विदेश में सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की मांग में बढ़ौतरी देखने का मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 14.70 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंची है।

 

 

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24K Gold Price) के बारे में बात करें तो ये 161270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं 22 कैरेट का भाव 147840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का रेट

फिलहाल के तौर पर मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Price) 147690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। हालांकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।

पुणे और बेंगलुरु में गोल्ड की कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 161120 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 gram Gold Price) पर जा पहुंची है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत के बारे में बात करें तो ये 147690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।

जानिये आपके शहर में सोने का रेट

दिल्ली
22 कैरेट सोना - 147840 रुपये
24 कैरेट सोना - 161270 रुपये

मुंबई
22 कैरेट सोना - 147690 रुपये
24 कैरेट सोना - 161120 रुपये

अहमदाबाद
22 कैरेट सोना - 147740 रुपये
24 कैरेट सोना - 161170 रुपये

चेन्नई
22 कैरेट सोना - 147690 रुपये
24 कैरेट सोना - 161120 रुपये

कोलकाता
22 कैरेट सोना - 147690 रुपये
24 कैरेट सोना - 161120 रुपये

हैदराबाद
22 कैरेट सोना - 147690 रुपये
24 कैरेट सोना - 161120 रुपये

जयपुर
22 कैरेट सोना - 147840 रुपये
24 कैरेट सोना - 161270 रुपये

भोपाल
22 कैरेट सोना - 147740 रुपये
24 कैरेट सोना - 161170 रुपये

लखनऊ
22 कैरेट सोना - 147840 रुपये
24 कैरेट सोना - 161270 रुपये

चंडीगढ़
22 कैरेट सोना - 147840 रुपये
24 कैरेट सोना - 161270 रुपये

सोने की कीमतों में गिरावट की वजह

28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक कर दी है। वहीं कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले कर दिए है। ईरान ने मध्यपूर्व (Gold Price Hike reason) के कई देशों पर भी हमले किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता तभी संभव है, जब वे बिना शर्त सरेंडर करे। इसके बाद ईरान में नई और बेहतर लीडरशिप चुनी जाएगी।

चांदी का ये है रेट

वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज इसकी कीमत 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Price Today) 600 रुपये टूटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।