Success Story: हरियाणा के होनहारों का जलवा, UPSC में लहराया परचम
Success Story: हरियाणा के होनहार युवाओं ने एक बार फिर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के कई छात्रों ने अच्छे रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि राज्य का नाम भी रोशन किया है। उनकी सफलता से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है... आइए नीचे खबर में जान लेते है इनके बारे में-
HR Breaking News, Digital Desk- (Success Story) संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 (UPSC Result 2025) के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस परीक्षा में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri from Rajasthan) ने टॉप किया है, वहीं सोनीपत के भी तीन छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का डंका बजाया है।
सोनीपत की मानसी, वैभव और अमन तीनों ने UPSC परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। मानसी ने 137वीं रैंक हासिल की है, जबकि वैभव ने 344वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं अमन ने भी इस परीक्षा में 731वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
बाघड़ू गांव में खुशी की लहर-
मानसी डागर (Mansi Dagar Success Story) मूल रूप से सोनीपत के गांव बाघड़ू की रहने वाली हैं। उनके परिवार के सदस्य सेक्टर-23 के मकान नंबर 518 में रहते हैं। मानसी ने पहले प्रयास में भारतीय विदेश सेवा (Indian Foreign Service) में सफलता हासिल की थी। यह उनका दूसरा प्रयास था। उनकी सफलता के बाद गांव में खुशी और जश्न का माहौल है।
वैभव पर सबको नाज-
सोनीपत के वेस्ट रामनगर निवासी वैभव भारद्वाज ने यूपीएससी परीक्षा (Vaibhav Bhardwaj cleared the UPSC exam) में 344वीं रैंक हासिल की है। वैभव के पिता जयभगवान जिला बार में एडवोकेट के रूप में प्रैक्टिस करते हैं। उनका कहना है कि बेटे की सफलता से उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है और पूरे परिवार को उस पर नाज है।
अमन के घर लगा बधाइयों का तांता-
वहीं मुरथल के अमन (Aman of Murthal) ने दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में 731वीं रैंक हासिल की है। अमन वर्तमान में सीमा सड़क संगठन (BRO) में एईई के पद पर कार्यरत हैं। इन दिनों उनकी ड्यूटी अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pardesh) में है। यूपीएससी में सफलता (Success in UPSC) की खबर मिलते ही उनके घर बधाइयों का तांता लग गया।
