Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिये लेटेस्ट रेट
Gold Silver Price Today : सोने और चांदी के भाव में पिछले काफी दिनों से तेजी देखने को मिल रही थी। अब अचानक दोनों कीमती धातुओं के रेट में गिरावट दर्ज की गई है। इससे सोना खरीदारों को अब सोने की बढ़ती कीमतों से राहत मिली है। त्योहारी सीजन के चलते अगर आप सोने व चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले लेटेस्ट रेट चेक कर लें।
HR Breaking News - (Gold-Silver Rate)। सोने और चांदी के रेट काफी दिनों से बढ़ते ही जा रहे हैं। दोनों कीमती धातुओं के रेट इतनी ज्यादा महंगे हो गए हैं कि आज आम आदमी के लिए 10 ग्राम सोना खरीदना भी काफी मुश्किल हो गया है। पिछले 9 से 10 महीना में सोना लगभग 35,000 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। अब अचानक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।
सस्ता हुआ सोना -
घरेलू वायदा बाजार में सोना सस्ता (Gold Rate Down) हुआ है। शुरूआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव (MCX Gold Rate) 0.41% किया 502 रुपए गिरकर 1,22,707 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
इस वजह से सोना हुआ सस्ता
इसराइल और हमास के बीच तनाव कम होने की वजह से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में कमजोर हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) ने इस बात की पुष्टि की है कि इसराइल और हमास के बीच शांति समझौते के पहले फेज को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसके चलते सोने में स्तरों पर मुनाफा वसूली भी देखने को मिली है जिससे सोने की कीमतों (Gold Price) में अचानक गिरावट आई है।
चांदी में भारी गिरावट
वहीं चांदी की कीमतों (Silver Latest Rate) की बात करें तो इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में आज चांदी सस्ती हुई है। शुरूआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.86% या 1,286 रुपए कम होकर एक 1,48,569 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
अंतर्राष्टिय बाजार में सोने का भाव -
अंतर्राष्टिय स्तर पर भी सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार सुबह को कॉमैक्स पर सोना 0.62% यानी 25.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4045.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वही गोल्ड सपोर्ट 0.31% यानी 12 पॉइंट 54 डॉलर की गिरावट के साथ 4029.49 प्रति औंसत रहा।
अंतर्राष्टिय बाजार में चांदी का भाव
चांदी की अंतर्राष्टिय कीमतों (Silver Rate) की बात करें, तो गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी 1.42 फीसदी या 0.71 डॉलर की गिरावट के साथ 48.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.12 फीसदी या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 48.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।