Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें अपने शहर का रेट
Gold-Silver Price today : सोने-चांदी में काफी दिनों से उतार चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले कई दिनों से सोने में जबरदस्त बढ़ौतरी देखने को मिल रही थी। लेकिन आज अचानक दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है। शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में अगर आप गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो अब आपके लिए शानदार मौका है। आईये नीचे खबर में जानते हैं सोने-चांदी (Gold Silver Rate) का ताजा भाव -
HR Breaking News - (Gold Rate Today)। सोने और चांदी की कीमतों में साल की शुरूआत से ही रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। सोना सस्ता होने के बाद एक बार फिर से ऑलटाइम पर जा पहुंचा है। वहीं चांदी (Chandi ka bhav) 2 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर कारोबार कर रही है। इस साल में चांदी ने 100 प्रतिशत रिटर्न दिया है। सोने की कीमतों की बात करें तो जनवरी में 78000 रुपये प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1 लाख 34 हजार के ऊपर जा पहुंचा है। आज लंबे समय के बाद सोने और चांदी में गिरावट (Gold Silver Rate Down) आई है।
आज 17 दिसंबर की सुबह देश में सोने की कीमत (Gold Rate Today) में गिरावट दर्ज की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1,34,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोने का रेट 1,33,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने की कीमतों में गिरावट के पिछले कई अहम वजह है। कमजोर वैश्विक संकेत और निवेशकों की मुनाफावसूली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव (Sone Ka Bhav) 4,277.42 डॉलर प्रति औंस पर है।
दिल्ली गोल्ड रेट -
देश की राजधानी दिल्ली में आज सोना सस्ता (Delhi Gold Rate) हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,34,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 1,22,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का रेट -
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 1,22,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,33,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना सस्ता होकर (Gold Price Today) 1,33,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है और 22 कैरेट सोने का भाव 1,22,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली 122840 134000
मुंबई 122690 133850
अहमदाबाद 122740 133900
चेन्नई 122690 133850
कोलकाता 122690 133850
हैदराबाद 122690 133850
जयपुर 122840 134000
भोपाल 122740 133900
लखनऊ 122840 134000
चंडीगढ़ 122840 134000
एक्सपर्ट ने दी राय -
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर वैश्विक परिस्थितियां और रुपये-डॉलर की दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है, तो 2026 में सोने (Gold Rate) की कीमत 5 से 16 प्रतिशत बढ़ सकती है। इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 65% की बढ़ोतरी देखी गई है।
सिल्वर का ताजा भाव -
सोने के साथ साथ आज चांदी (Silver Rate Down) में भी गिरावट आई है। चांदी की कीमत 1,99,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 63.02 डॉलर प्रति औंस हो गया है। सोने और चांदी (GOld Silver Rate) की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।