home page

FD Rate : 180 दिन से 210 दिन की एफडी पर ये बैंक दे रहे तगड़ा ब्याज

Fixed Deposit Interest Rate : आज बढ़ती महंगाई के इस दौर में सभी घर बैठे अपनी कमाई को बढ़ाना चाहते हैं। बाजार में अनेकों इन्वेस्टमेंट के विकल्प हैं जहां पैसा लगाकर कम समय में मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है। लेकिन यहां पैसे डूबने का रिस्क हर समय बना रहता है। ऐसे में आप FD में पैसे लगाकर बंपर ब्याज पा सकते हैं। एफडी (FD) में आपका पैसा पूरी तरह से सेफ रहता है। इस समय देश के कई बैंक 180 से 210 दिन की एफडी (FD Rate) पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 | 
FD Rate : 180 दिन से 210 दिन की एफडी पर ये बैंक दे रहे तगड़ा ब्याज 

HR Breaking News - (FD Rate)। एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट भारतीय लोगों की सबसे पसंदीदा निवेश विकल्प है। जब भी बात सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न की आती है तो हर कोई एफडी में निवेश करना पसंद करता है। RBI द्वारा रेपो रेट को घटाने के बाद देश के प्रमुख बैंकों ने दिसंबर 2025 में अपनी FD ब्याज दरों को अपडेट किया है। 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI FD Rate) ने 15 दिसंबर से एफडी ब्याज दरों को कम किया है। जबकि Axis Bank ने 16 दिसंबर से एफडी ब्याज दरों की नई दरें लागू की हैं। अगर आप एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे में सभी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर कर लें। इस समय देश के कई सरकारी और प्राईवेट बैंक एफडी (FD interest rate update) पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं। चलिए जानते हैं विस्तार से - 

SBI बैंक में FD पर ब्याज दरें -


देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 15 दिसंबर से एफडी की ब्याज (SBI FD interest rate) दरों में बदलाव किया है। बैंक ने 2 साल से 3 साल की अवधि के लिए आम ग्राहकों के लिए  ब्याज दर 6.45% से कम करके 6.40% कर दी है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों की एफडी ब्याज दर 6.95% से घटाकर 6.90% की हैं। SBI बैंक की बाकी ब्याज दरें लगभग पहले जैसी सामान हैं। एसबीआई बैंक 180 दिन की FD पर सामान्य ग्राहकों को 5.65% ब्याज दे रहा है और 210 दिन वाली FD पर सीनियर सिटीजन को  6.15% ब्याज प्रदान किया जा रहा है। 


ICICI Bank एफडी ब्याज दर - 


ICICI बैंक ने भी एफडी की ब्याज दरों को चेंज किया है। बैंक (ICICI Bank FD Rate Update) ने आज 16 दिसंबर से नई ब्याज दरें लागू की हैं। इसमें सामान्य ब्याज दर 2.75% से 6.60% और सीनियर सिटीजन ब्याज दर 3.25% से 7.20% मिल रही है। वहीं, 185 दिन से 1 साल की एफडी पर आम ग्राहकों को     5.50% ब्याज दिया जा रहा है तो वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इस अवधि की FD पर 6.00% ब्याज मिल रहा है। 


एक्सिस बैंक FD Rates - 
 

SBI और ICICI बैंक  के साथ- साथ एक्सिस बैंक (AXIS Bank FD Rates) ने भी आज यानी 16 दिसंबर से फिक्स्ड डिपॉजिट की नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। इसमें सामान्य ब्याज दर 3% से 6.6% और वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज दर 3.50% से 7.35% मिल रही है। ये ब्याज दरें HDFC बैंक से अधिक हैं। इसके अलावा, एक्सिस बैंक 88 दिन से 3 महीने 24 दिन की FD पर आम ग्राहकों को 4.50% का ब्याज प्रदान कर रहा है तो वहीं, सीनियर सिटीजन को इस अवधि की FD पर 5.00% दिया जा रहा है। 

केनरा बैंक FD Rates - 


केनरा बैंक ने एफडी की ब्याज दरों (CANARA Bank FD Rates) में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंक पुरानी ब्याज दरों पर एफडी कर रहा है। बैंक ने रेपो रेट (Repo Rate) घटने के ​बाद अपनी ब्याज दरों में कोई अपडेट न​हीं किया है। केनरा बैंक 3% से 6.15% सामान्य ब्याज दर और सिनियरी सिटीजन को 3% से 6.65% ब्याज दर दे रहा है। यह ब्याज दरें 1 जुलाई 2025 से लागू हैं।


HDFC Bank एफडी ब्याज दरें - 


एचडीएफसी की ब्याज (HDFC Bank FD Rates) दरें पुरानी ही चली आ रही हैं। बैंक ने रेपो रेट घटने के ​बाद अपनी ब्याज दरों में कोई बदलाव न​हीं किया है। HDFC बैंक 2.75% से 6.60% सामान्य ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों को 3.25% से 7.10% ब्याज दर दे रहा है। ये ब्याज दरें 25 जून 2025 से लागू हैं।