Gold rate : 1 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी में साल 2025 में रिकॉर्ड तोड तेजी देखने को मिली है। बीते साल में सोने ने 79 प्रतिशत का रिटर्न दिया है तो वहीं चांदी ने 100 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। आज नये साल के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। लेकिन इसके बावजूद सोने का रेट ऑलटाइम हाई पर बना हुआ है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -

 

HR Breaking News - (Gold Silver Rate)। आज नए साल 2026 की शुरूआत हो गई है। इसी के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। 2025 में सोने-चांदी में तूफानी तेजी दर्ज की गइ है। सोना अब आए दिन नया रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। दोनों की कीमती धातुओं में गिरावट आने के बाद भी सोने और चांदी के रेट अपने ऑलटाइम हाई पर बने हुए हैं। सोने और चांदी के भाव में पिछले काफी दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। आज 1 जनवरी 2026 को चांदी 17 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2,57,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,35,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। चांदी का भाव 2,38,900 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। अगर आप नये साल पर सोने व चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। लेकिन ज्वलेर्स के पास जाने से पहले आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।

भारत में सोने का भाव -

24 कैरेट सोना : 1,35,030

22 कैरेट सोना : 1,23,790

18 कैरेट सोना : 1,01,320

चांदी का भाव - 2,38,900

शहर 24 कैरट सोना (₹) 22 कैरट सोना (₹) 18 कैरट सोना (₹)
लखनऊ ₹1,35,030 ₹1,23,790 ₹1,01,320
जयपुर ₹1,35,030 ₹1,23,790 ₹1,01,320
दिल्ली ₹1,35,030 ₹1,23,790 ₹1,01,320
पटना ₹1,34,930 ₹1,23,690 ₹1,01,210
मुंबई ₹1,34,880 ₹1,23,640 ₹1,01,160
अहमदाबाद ₹1,34,930 ₹1,23,690 ₹1,01,210
पुणे ₹1,34,880 ₹1,23,640 ₹1,01,160
कोलकाता ₹1,34,880 ₹1,23,640 ₹1,01,160
मेरठ ₹1,35,030 ₹1,23,790 ₹1,01,320
लुधियाना ₹1,35,030 ₹1,23,790 ₹1,01,320

क्यों महंगा होगा सोना ?

साल 2025 में केंद्रीय बैंकों ने खूब सोना खरीदा है और तिजोरियों को भर लिया है, अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें, अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को लेकर चिंताएं, भू-राजनीतिक तनाव और सोने और चांदी के ईटीएफ (Gold Silver ETF) में मजबूत निवेश की वजह से सोने व चांदी की कीमातें को सपोर्ट मिला है और इसका भाव सातवें आसमान पर जा पहुंचा।

घरेलू बाजार में सोने की कीमतों (Gold Price) में 2025 में 76 से 79 प्रतिशत की बढ़ौतरी दर्ज की गई है और अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों में 2025 में लगभग 70 प्रतिशत बढ़ी है, जो 1979 के बाद से अपने सबसे मजबूत वार्षिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। वहीं चांदी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कीमतों (Silver Rate) में इस साल अब तक लगभग 140% का रिटर्न दिया है।