Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों ने रचा इतिहास, जानें आज का ताजा भाव 

Gold-Silver Price : सोने- चांदी में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। दोनों कीमती धातुओं के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। सोने और चांदी में हो रही बढ़ौतरी ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। सोने के मुकाबले चांदी में अधिक तेजी देखी जा रही है। चांदी की कीमत (Silver Rate hike) एक ही दिन में 7,660 प्रति किलो बढ़ी है। आईये नीचे खबर में जानते हैं सोने व चांदी का ताजा भाव - 

 

HR Breaking News - (Gold Price Today)। देश भर में सोने व चांदी के रेट चर्चा का विषय बने हुए हैं। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी का भाव कहां तक जाएगा। सोने और चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) आए दिन रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold rate update) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोने और चांदी दोनों में तगड़ा उछल आया है। आज सोना महंगा होकर 1,34,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है तो वहीं चांदी 2.07 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंची है। 


सोने की कीमतों में बंपर उछाल - 


24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत (24 carat gold rate) की बात करें तो इसमें  2,191 का भारी उछाल आया है, जिसके बाद यह 1,33,970 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं, ज्वेलरी के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव भी हाईलवेल पर चल रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,22,717 रुपये प्रति 10 ग्राम है वहीं कुछ दिन पहले यह 1,20,709 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। आज 18 कैरेट गोल्ड का रेट (18 carat gold rate) 1,00,478 रुपये प्रति 10 रहा है। वहीं  पुराना भाव 98,834 रुपये था। 


चांदी की कीमतों ने रचा इतिहास - 


साल 2025 के शुरूआत से ही सोने व चांदी की कीमतों (chandi ka bhav) में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। लेकिन सोने के मुकाबले चांदी में अधिक दर्ज की गई है। जनवरी 2025 में चांदी का भाव 85 से 90 हजार रुपये प्रति किलो था। जोकि अब डबल से भी ज्यादा हो गया है। चांदी (Silver Price Hike) एक दिन में 7,660 प्रति किलो महंगी होकर 2,07,727 पर पहुंच गई है। इंड्रस्टी डिमांड के चलते चांदी अब 2 लाख के स्तर को पार कर चुकी है। एक्सपर्ट का कहना है कि अब चांदी 2 लाख 50 हजार रुपये प्रति किलो के आंकड़े की और बढ़ रही है। 


MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने- चांदी का भाव - 


फ्यूचर्स मार्केट यानी MCX पर भी सोने और चांदी का भाव (MCX Gold Silver Rate) रिकॉर्ड तोड़ रहा है। फरवरी 2026 के सोने का कॉन्ट्रैक्ट 1,36,023 पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी का मार्च 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2,13,843 तक जा पहुंचा है। कॉमेक्स मार्केट में सोना $4,444 प्रति औंस और चांदी $69.11 प्रति औंस के स्तर को छू चुके हैं।


जानिये क्या कह रहे एक्सपर्ट ? 

एलकेपी सिक्योरिटीज के विशेषज्ञ जतिन त्रिवेदी का कहना है कि सोना फिलहाल 'ओवरबॉट जोन' में है। उन्होंने कहा, "सोने के लिए 1,37,500 का स्तर एक बड़ी बाधा (Resistance) साबित हो सकता है आने वाले समय में सोने के लिए 1,37,500 रुपए एक बड़ा रुकावट का स्तर है। जतिन त्रिवेदी कहते हैं कि भविष्य में सोने का  रेट कहां तक जाएगा यह अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और जॉबलेस क्लेम आदि पर निर्भर करता है। अगर यह आंकड़े सोने (Gold Rate) के पक्ष में आते हैं तो इसमें ऐतिहासिक बढ़ौतरी हो सकती है।