home page

Gehu Ka bhav : गेहूं की कीमतों में तगड़ा उछाल

Wheat Rate Hike : सर्दियों का सीजन चल रहा है और गेहूं की कटाई के सीजन को अभी काफी समय है। लेकिन गेहूं की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। आज 22 दिसंबर को गेहूं में जबरदस्त उछाल आया है। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले तीन से चार महीनों तक गेहूं में तेजी जारी रहेगी। आईये नीचे खबर में जानते हैं गेहूं का ताजा मंडी भाव - 

 | 
Gehu Ka bhav : गेहूं की कीमतों में तगड़ा उछाल

HR Breaking News - (Gehu ka taja bhav)। गेहूं की कीमतें हाईलेवल पर जा पहुंची है। अचानक गेहूं की कीमतों में तेजी आने से किसान अब स्टॉक गेहूं को मंडियों में लेकर पहुंच रहे हैं। किसानों को इस साल गेहूं का अच्छा भाव मिला है। इसी बीच केंद्र सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP को बढ़ा दिया है। सरकार ने साल 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Wheat MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय कर दिया है। 

गेहूं के साथ आटे की कीमतों में तूफानी तेजी - 


फिलहाल मंडियों में गेहूं की कीमत MSP से ऊपर चल रही है। गेहूं का भाव तेजी आने से मंडियों में आवक भी बढ़ी है। गेहूं के रेट बढ़ने से जहां किसानों को मुनाफा हो रहा है। वहीं दूसरी और उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगा है। गेहूं के साथ आटे की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है जिसके चलते उपभोक्ताओं की जेब ढ़ीली हो रही है। 22 दिसंबर 2025 को दिल्ली में गेहूं के आटे का भाव मंडियों में लगभग ₹2400-₹2600 प्रति क्विंटल रहा है। अब सरकार ने साल 2026 के लिए गेहूं का MSP और बढ़ा दिया है। ऐसे में आम जनता की रसोई का बजट बिगड़ सकता है। 

गेहूं की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड


मौजूदा समय में देश की कई मंडियों में गेहूं के दाम (wheat rate hike) रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचे हैं। इससे किसानों को लाभ हो रहा है। कई मंडियों में गेहूं का अधिकतम रेट ₹2780 रुपये प्रति क्विंटल है। यह अब एमएसपी 2425 रुपये से 400 से 500 रुपये ज्यादा हो गया है। यह मध्य प्रदेश में सबसे अधिक है, जबकि अन्य राज्यों की मंडियों (mandi bhav today) में गेहूं का अधिकतम रेट इससे थोड़ा कम भी दर्ज किया गया है। आने वाले समय में गेहूं व आटे की मांग बढ़ने से गेहूं के दाम (gehu ka aaj ka bhav) और बढ़ सकते हैं।

श्री गंगानगर मार्केट
गेहूं भाव 2650 

जोधपुर मार्केट
गेहूं भाव 2700 

अलवर मंडी, राजस्थान 
गेहूं लूज भाव 2525

जलगांव मंडी
गेहूं भाव 2750 

समस्तीपुर मंडी
गेहूं भाव 2725

बूंदी (BUNDI) मंडी
गेहूं ITC क्वालिटी भाव 2480 से 2500

ग्वालियर मंडी
गेहूं भाव 2500

नजफगढ़ मंडी
गेहूं भाव 2550 से 2600

गोंडा मंडी
गेहूं भाव 2590 

देहरादून मंडी
गेहूं भाव 2680 

सिवानी मंडी
गेहूं भाव 2545

इटावा मंडी
गेहूं भाव 2480 से 2485

औरैया मंडी
गेहूं भाव 2460


दिल्ली लॉरेंस रोड (Delhi mandi bhav) 
एमपी लाइन भाव 2785 से 2790 
यूपी लाइन भाव 2785 से 2790 
राजस्थान लाइन भाव 2785 से 2790 

डबरा मंडी
गेहूं मिल क्वालिटी भाव 2510

श्री गंगानगर मंडी
गेहूं भाव 2650 

जोधपुर मंडी
गेहूं भाव 2700 

मथुरा मंडी
गेहूं भाव 2631


पटना मार्केट
गेहूं भाव ₹2780

सुनाम/संगरूर मार्केट
गेहूं भाव 2610 
बहराइच मंडी
गेहूं भाव 2575 

मथुरा मंडी
गेहूं भाव 2500 से 2525

बुलंदशहर मंडी
गेहूं भाव 2550 

तिलहर मंडी
गेहूं भाव 2500