Gold Rate : ऑल टाइम हाई पर पहुंचे सोने के दाम, जाने आज क्या है 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट

Latest Gold rate : नए वित्त वर्ष की शुरुआत में सोने के दाम अपने ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहे है। इस सप्ताह में सोने के दाम (Gold rate Hike) लगातार आसमान को छू रहे है। सोने और चांदी के दाम बाजार (Gold and silver Rate) में काफी तेजी से बढ़ रहे है। अगर आप भी सोने और चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरुरी है। इस खबर में जानिए आपके शहर में क्या ताजा सोने और चांदी के दाम।
 

HR Breaking News (Gold Rate Today)। भारतीय बाजार में सोने और चांदी के रेट अपने (Gold and Silver price Hike) उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहे है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम देश के प्रमुख शहरों में काफी तेजी से बढ़ रहे है। नवरात्रि में सोने और चांदी के रेट मांग (Gold Demand) बढ़ने के कारण आसमान को छू रहे है।

इस महीने के अंत तक सोने के (Gold rate Prediction) दाम 95 हजार रुपये के आंकड़े को पार कर सकते है। सोने के दामों में लगातार हो रही वृद्धि ने भारतीय बाजार को सुस्त कर दिया है। 

नवरात्रि में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सोने के दाम


आज 2 अप्रैल को नवरात्रि (Gold rate in Navratri) का चौथा दिन है। नवरात्रों की शुरुआत से ही सोने के दाम काफी तेजी से बढ़ रहे है। आज देश के प्रमुख शहरों (Latest Gold rate) में सोने के दाम 93000 रुपये प्रति दस ग्राम के आंकड़े पर पहुंच गए है। कल की तुलना में आज सोने के भाव में 1000 रुपये (Today gold rate Hike) की तेजी नजर आ रही है। इस साल में सोने के दामों इतनी तेजी पहले देखने को मिली है। 
 

आज दिल्ली में ये है 22 और 24 कैरेट सोने के दाम


राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली (Gold Price in Delhi) में सोने के दाम अपने रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहे है। आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने (22 Carret Gold rate) का दाम 85,260 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए है। वहीं, 24 कैरेट सोने (24 Carret Gold rate) के दाम 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे है। 
 

सांतवे आसमान पर पहुंचे चांदी के भाव


सोने के साथ-साथ चांदी के दामों (Silver Price) में भी रिकॉर्ड बढ़ौतरी दर्ज हुई है। आज भारतीय बाजार में चांदी के दामों में 2000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ौतरी दर्ज हुई है। 2 अप्रैल को (Today silver price) चांदी के दाम 1,05,100 रुपये प्रति किलोग्राम (Silver Price Hike) पर कारोबार कर रहे है। चांदी के दामों में पिछले कई दिन तक लगातार गिरावट के बाद जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 

मुंबई में सोने का रेट


सोने के दाम देश के प्रमुख शहरों में सांतवे आसमान पर कारोबार कर रहे है। आज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Gold in mumbai) में सोने के दाम काफी तेजी से बढ़े है । बुधवार 2 अप्रैल 2025 को मुंबई में 22 कैरेट सोना 85,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे है। वहीं,  24 कैरेट सोना 92,850 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Hike) पर  पहुंच गया है। आज सोने के भाव में कल की तुलना में 1000 पये तक की तेजी आई है।

इन कारणों से बढ़े सोने के दाम


भारतीय बाजार में सोने के दाम (Gold Investment) हर रोज तय होते है। पिछले कई महीनों से सोने के दाम काफी तेजी से बढ़ रहे है।  सोने की कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह दुनिया में बढ़ती अस्थिरता है। जब हालात अनिश्चित होते हैं, तो लोग अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश करने लगते हैं।

अमेरिका की नीतियों (Tax on Gold), डॉलर में उतार-चढ़ाव और बढ़ती महंगाई की चिंता से भी सोने की मांग बढ़ रही है। इसके अलावा, कई देशों के बैंक भी बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे इसकी कीमत और ऊपर जा रही है। यही वजह है कि सोना अब अपने रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच चुका है।