Gold Rate : आम लोगों के बजट से बाहर हुआ सोना, 1100  रुपये की रिकॉर्ड तेजी, जानिये कितने में मिल रहा एक तोला

Gold Silver Price : पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में खूब हलचल देखी जा रही थी। कभी सोने की कीमतों में गिरावट और कभी एक दिन में सोना ऑलटाइम हाई पर पहुंचता नजर आ रहा था, लेकिन  अब पिछले कुछ दिनो से सोने की कीमतों में(sona chandi ka Taja bhav) तेजी बनी हुई है और इस तेजी का सिलसिला आज 15 मार्च को भी जारी है। आज 15 मार्च को भी सोने की कीमत में 1100  रुपये की तेजी देखी गई है।
 

HR Breaking News - (Gold rates updates)। होली के बाद भी सोने की कीमतों में  तेजी का दौर जारी है। पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़  बढ़ौतरी दर्ज की जा रही थी। इन बढ़ती कीमतों के चलते सोना आम लोगों की पहुंच से बाहर होता नजर आ रहा है। अगर आप भी आज सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि आज 15 मार्च (Gold-Silver Price, 15 march) को भी सोने की कीमतों में उछाल आया है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी आज मजबूती देखी गई है। आइए खबर में जानते हैं आज एक तोला सोने का भाव-

फिर बदले 10 ग्राम गोल्ड के रेट-


बढ़ते रेटों के चलते भी सर्राफा बाजार में सोने-चांदी  (Aaj ka sona chandi ka bhav) की डिमांड में कमी नहीं आई है। आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 81,350 रुपए दर्ज की गई है और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold rates) 88,730 रुपए तय की गई है।

वहीं, जयपुर सर्राफा मार्केट में आज  15 मार्च को 24 कैरेट सोने के भाव में 1100 रुपए की बढ़ोतरी आई है, जिससे यहां पर शुद्ध सोने के भाव 87,730 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। शुद्ध सोने के साथ-साथ जयपुर सर्राफा बाजार में आज जेवराती सोने के दाम में भी आज बदलाव देखा गया है। आज जयपुर  (jaipur me sone ka bhav) सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने के भाव में 1100 रुपए का उछाल आया है, जिसके बाद इसके रेट 81,350 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है। 

चांदी के ताजा भाव-


सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver latest rate) में भी चमक जारी है। आज  15 मार्च को चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है। चांदी की कीमतों में इस रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी से आज चांदी के भाव एक बार फिर अपने हाई लेवल पर पहुंच गए हैं।सर्राफा बाजार में आज चांदी (Chandi ki kimat) के  भावों में 3100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसके दाम 1,01,000 रुपए प्रति किलो हो गए हैं।

एक्सपर्ट ने दी जानकारी-


एक्सपर्ट का कहना है कि अब  खरमास खत्म होते ही मलमास शुरू हो गया और जो एक महीने तक चलने वाला है और इस दौरान भी सोना (Sone Chandi ka bhav) और चांदी खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में संभावना है कि आगामी एक महीने में सोना और चांदी की कीमतों में कमी नजर आएगी। एक्सपर्ट के अनुसार अभी सोना और चांदी (sona chandi ke taja rate)खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में अभी के मुकाबले सस्ते भाव में दोनों कीमती धातु मिलेगी और मलमास के बाद एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी आ सकती है।