home page

Up ka Mausam : यूपी के 40 जिलों में होगी बारिश, IMD ने बताया 17 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Updates : मार्च के महीने में ही मई-जून वाली गर्मी का असर देखने को मिल  रहा है। होली का त्योहार भी बीत गया है और होली के बाद से में सूर्य की तपिश का असर कहर ढा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश (Weather in Uttar Pradesh) के लोगों को इस तपिश भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है, क्योंकि आईएमडी का  कहना है कि प्रदेश में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

 | 
Up ka Mausam : यूपी के 40 जिलों में होगी बारिश, IMD ने बताया 17 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - (Up Rain Alert)। होली के बाद से यूपी में के मौसम में तेजी से बदलाव आया है। यूपी में लोगों को तपीश भरी गर्मी सता रही है और होली के बाद प्रदेश में तापमान में तेजी से उछाल आया है। इस बढ़ते तापमान से यूपी (up weather 15 march 2025) के कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार हो गया है, लेकिन  अब जल्द ही यूपी के 40 जिलों में बारिश की संभावना है, जिससे यहां के तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में यूपी के मौसम का हाल।

प्रदेश में दो दिनों  में होगी बारिश-


मौसम विभाग के अनुसार यूपी (Up ka Mausam) के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि मौसम की इस तपीश के बीच यूपी के कुछ जिलों में हल्की फुल्की बूंदाबांदी देखने को मिली, लेकिन फिर भी लोगों को इस गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी (UP ka aaj ka mausam) में 15 से 17 मार्च को कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और इस दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

जानिए किन जिलों में बरसेंगे बादल-


IMD का कहना है कि आज 15 मार्च को यूपी (up latest mausam update) के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में बिजली गरजने के साथ बारिश की भी संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान अनुसार प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में बारिश (IMD UP rain alert) हो सकती है, इन जिलों में झांसी, महोबा, ललितपुर, जालौन, कानपुर, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, हरदोई, सीतापुर, फरुखाबाद, कासगंज, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, बरेली, रामपुर और अमरोहा का नाम शामिल है। वहीं,कल के मौसम की बात करें तो कल 16 और 17 मार्च को भी पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी  (UP ka kal ka mausam) के भी कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

प्रदेश का तापमान-


शहर    तापमान अधिकतम/न्यूनतम    AQI
लखनऊ    33.6/19.0    171
आगरा    35.6/18.1    111
कानपुर    34.6/17.4    146
मेरठ    33.5/17.8    201
वाराणसी    36.2/18.5    148
(नोट – यह आंकड़ा शुक्रवार का है)

तापमान में आएगी भारी गिरावट -


मौसम विभाग (IMD Weather Updates) का कहना है कि दो दिन की बारिश के चलते अगले 48 घंटे के बाद यूपी  के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, अगर बात करें  न्यूनतम तापमान की तो अगले 5 दिनों में न्यूनत तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। 


बीते दिन की बात करें तो कल यूपी का सबसे गर्म जिला झांसी (jhansi weather updates) रहा। जहां पर अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं,सबसे कम तापमान अयोध्या (Ayodhya weather Updates) में दर्ज किया गया है, जहां पर सबसे कम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा है।