Gold Rate : अब हो जाओ खुश, दिसंबर तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम सोने के भाव

Gold Rate : सोने के दामों में तगड़ा उछाल आकर सोना एक लाख के पार जा पहुंचा है। परंतु सोने की यह तेजी परमानेंट नहीं है। आम ग्राहकों के लिए एक खुशी देने वाली रिपोर्ट आई है। जिसमें बता दिया गया है कि साल के आखित तक सोने के दाम कीतने रह गए हैं। आइए जानते हैं।

 

HR Breaking News (Gold Rate) सोना एक कीमती धातु है। यह केवल पैसे के मामले में ही कीमती नहीं है, परंतु लोगों की परंपराओं और त्योहारों का भी गहना है। सोने के दाम लगातार कम ज्यादा होते रहते हैं। फिलहाल सोना अपने रिकॉर्ड स्तर पर जा चुका है। अब सोने के दामों के भविष्य को लेकर रिपोर्ट आ गई है। 

 

 

क्यों बढ़े सोने के दाम


सोने के दाम बढ़ने का कारण इजराइल और ईरान के बीच छीड़ी जंग है। दोनों देश एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं, जिससे मिडिल ईस्ट में स्थिति तनाव पूर्ण है। इस स्थिति का सीधा असर विश्वभर के बाजारों पर पड़ रहा है।

बाजारों से निवेशकों की ओर से पैसा निकाला जा रहा है और सोने को सुरक्षित मानते हुए सोने में निवेश कर रहे हैं, जिससे सोने की कीमत (Gold Rate) बढ़ रही है। 

एक महीने में 10 हजार से अधिक बढ़े दाम
 

सोने के दाम 22 अप्रैल को एमसीएक्स (MCX Gold Prices) पर 99,358 रुपये पर थे। यहां से सोने के दाम 15 मई को 90890 रुपये पर पहुंच गए। अब 16 जून यानी एक महीने बाद सोना 1,01,078 रुपये प्रति दस ग्राम जा पहुंचा है। यह सोने (Sone Ke Rate) की अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। अगर बात करें चांदी की तो वह 86 रुपए की गिरावट के साथ 106407 पर बना हुआ है।


घरेलु बाजार में सोने के दाम


घरेलू बाजार में तो सोने की कीमतों (gold prices in domestic market)में 1900 रुपये का उछाल आया है, जिसके बाद इसके  भाव 1 लाख 700 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जो आंकड़ों के मुताबिक अब तक का रिकॉर्ड हाई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव (Gold prices in international market ) 2 महीने के सबसे उच्चतम स्तर 3460 डॉलर प्रति औंस के पास ट्रेड कर रहा है। 


समझदारी से खरीदें सोना 


सोना एक लाख के पार चल रहा है। ऐसे में सोना खरीदें तो समझदारी दिखाएं। सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी (Gold Quality)को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जब भी सोना खरीदें तो हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। सोने की हॉलमार्किंग (Gold Hallmarking)का निर्धारण भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड(bureau of indian standard) के द्वारा किया जाता है।

सोने के दामों में आएगी गिरावट


सोने के दामों (Gold Rate) में तगड़ी तेजी आई है। परंतु, यह तेजी ज्यादा लंबी नहीं चलने वाली है। इसको लेकर अमेरिकी जॉन मिल्स की रिपोर्ट सामने आई है। उनका मानना है कि जो हालात अब है वो कुछ समय में सामान्य हो जाएंगे। युद्ध का असर ज्यादा लंबे समय तक मार्केट को प्रभावित नहीं कर सकता है।

इससे सोने की यह तेजी परमानेंट नहीं टिकेगी। उनका अनुमान है कि बाजार में सोने की आपूर्ति अधिक और मांग कम होने से सोने के दाम गिरकर 1800 डॉलर प्रति औंस यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 56 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर आ जाएंगे। यह रिपोर्ट सच होती है तो आम उपभोक्ताओं के लिए काफी सूखद है।