Gold Rate : सोने की कीमतों में आई गिरावट, अब इतना हो गया 10 ग्राम का रेट

Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में काफी दिनों से जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। आए दिन सोने-चांदी के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। लेकिन अब अचानक सोने व चांदी के भाव में तगड़ी गिरावट आई है। इससे निवेशकों को झटका लगा है। वहीं, सोना खरीदारों के लिए सुनहरा मौका है। दिवाली के बाद धड़ाम से सोना नीचे गिरा है और चांदी भी लुढ़की है। चलिए जानते हैं सोने-चांदी का ताजा भाव।

 

HR Breaking News - (Sone Chandi ka Bhav)। सोने-चांदी की कीमतों शिखर पर जाने के बाद नीचे गिरी हैं। पिछले कई दिनों से लगातार सोने व चांदी के भाव में बढ़ौतरी देखने को मिल रही थी। सोना आए दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रहा था। अब इसमें गिरावट दर्ज की गई है। इससे सोना खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है। वहीं शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करने वाले निवेशकों को झटका लगा है। आज यानी 23 अक्टूबर 2025 को सोने-चांदी (Gold Silver Rate Down) सस्ता हो गया है।

आज सोने-चांदी का ताजा भाव -

दिवाली से पहले सोने और चांदी के रेट (Sone Ka Bhav) आए दिन बढ़ रहे थे। लेकिन आज गोल्ड-सिल्वर सस्ता हो गया है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज (गुरुवार) 23 अक्टूबर 2025 को सोने की कीमत कम होकर 1,23,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि चांदी का रेट (Silver Rate) 1301 रुपये प्रति किलोग्राम गिरा है।

कल के मुकाबले आज सस्ता हुआ सोना -

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Silver Rate Update) के अनुसार, बुधवार 22 अक्टूबर की शाम को 916 शुद्धता वाला (22 कैरेट सोने) का भाव (22 carat gold rate) 1,13,499 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो गुरुवार, 23 अक्टूबर की सुबह सस्ता होकर 1,13,426 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। बता दें कि IBJA के अनुसार Gold (585 - 14 कैरेट), प्रति 10 ग्राम 1953 रुपये महंगा हुआ है।

                                        बुधवार शाम का रेट      सुबह का रेट

सोना (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट     123907                      123827

सोना (प्रति 10 ग्राम) 23 कैरेट    123411                       123331

सोना (प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट    113499                       113426

सोना (प्रति 10 ग्राम) 18 कैरेट     92930                        92870

सोना (प्रति 10 ग्राम) 14 कैरेट    70486                         72439

चांदी (प्रति 1 किलो) 999          152501                       151200

जानिये कल क्या था सोने का भाव -

(बुधवार, 22 अक्टूबर 2025) को 999 शुद्धता वाले सोने का भाव शाम को 1,23,907 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाली चांदी शाम को 1,52,501 रुपये प्रति किलोग्राम रही। बता दें कल 22 अक्टूबर को IBJA की ओर से सुबह के रेट जारी नहीं किए गए थे।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Price Update) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं, लेकिन इनमें GST शामिल नहीं होता है न ही मेकिंग चार्ज जोड़ा जाता है। जब ज्वेलस के पास सोने के गहने खरीदने के लिए जाते हैं तो सोने व चांदी की कीमत टैक्स, GST और मैकिंग चार्ज के साथ ज्यादा हो जाती है। अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले सोने व चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold Silver Price Today) जरूर चेक कर लें।