Gold Rate : लोजी हो गई मौज, सोने में रिकॉर्टतोड़ गिरावट

Gold Rate : सोने की बढ़ती कीमतों ने आमजन को परेशान किया हुआ था। सोने के दाम निरंतर बढ़ रहे थे। अब सोने के दामों की तेजी पर ब्रेक लग गया है। सोना काफी सस्ता हो गया है। सोने के दाम गिरकर बहुत नीचे आ गए हैं। सोने में इतनी तगड़ी गिरावट है कि रिकॉर्ड धवस्त करती दिख रही है।  

 
Gold Rate : लोजी हो गई मौज, सोने में रिकॉर्टतोड़ गिरावट

HR Breaking News (Gold Rate) लगातार अंतरराष्ट्रीय टेंशन्स के बीच सोने के दाम भयंकर तेजी से बढ़ रहे थे। अब तक जिन निवेशकों की सोने ने मौज कर रखी थी, अब उन्हीं निवेशकों को भयावह गिरावट ने डरा दिया है। सोने के दाम सातवें आसमान से धड़ाम से जमीन पर आ गिरे हैं। इतनी गिरावट निवेशकों को परेशान कर रही है। 

 

 

सोने के दामों में गिरावट


16 जून के बाद से सोने के दामों (Gold Rate) में गिरावट देखी जा रही है। 28 जून को सोने की कीमतों में फिर से गिरावट देखी गई है। वहीं चांदी फिलहाल भी एक लाख के ऊपर ही बनी हुई है। जबकि सोना एक लाख से गिरकर काफी नीचे आ चुका है। देश के अलग अलग शहरों में सोने के दाम अलग अलग है।

क्यों गिरे सोन के दाम
 

सोने के दाम हाल में गिरने के दो कारण हैं। एक तो इजरायल और ईरान में टेंशन कम हुई है। दूसरा अमेरिकी डॉलर में मजबूती देखने को मिली है। इसके अलावा बाजारों में हरियाली के कारण निवेशकों का सोने से पूंजी निकालना भी सोने के दाम (Gold Rate) गिरने का कारण है। MCX हो या सर्राफा बाजार गोल्ड लगातार गिर रहा है।

इसके अलावा अब आगे सोने के लिए लोगों की नजर टिकी हुई है। गोल्ड की कीमतों पर नजर बनी रहनी चाहिए क्योंकि 9 जुलाई को अमेरिका की टैरिफ डेडलाइन खत्म हो रही है। इसके बाद भी सोने में हलचल संभव है। 

कितने बढ़े हैं सोने के दाम
 

साल की शुरुआत से ही सोना (Gold Rate) बढ़ता आया है। गोल्ड में 35% तक की बढ़त देखने को मिली है। सोने ने निरेंतर रिकॉर्ड बनाए हैं। अब रिकॉर्ड तोड़ गिरावट आती दिख रही है। सोने को निवेशकों ने सेफ हेवन मानते हुए इसमें पैसा लगाया था। 

क्या चल रहे हैं चांदी के दाम
 

चांदी के दामों की बात करें तो चांदी अब भी तेजी में ही है। पिछले तीन सप्ताह से चांदी 1 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर बनी हुई है। 20 साल में चांदी की कीमत 668.84% बढ़ चुकी है। चांदी रिटर्न के मामले में लोगों की मौज करती रही है। 

क्या चल रहे हैं सोने के दाम
 

27 जून को आंकड़े देखें तो MCX पर सोना 95,524 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर था। चांदी  के दाम भी 1,05,300 प्रति किलो पर दर्ज किए गए। सोने के दाम 16 जून को एमसीएक्स पर 101078 रुपये प्रति दस ग्राम पर थे, जहां से सोना गिर गया।

इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) की वेबसाइट के अनुसार सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 95,770 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोने के दाम 87,789 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। सोने के दामों में और गिरावट का अनुमान है और खरीदने का अच्छा मौका भी बन सकता है। 

किस शहर में कितने चल रहे हैं दाम
 

मुंबई में सोने के दाम
बुलियन मार्केट : 95,600  
MCX : 95,524

 
दिल्ली

बुलियन मार्केट : 95,440 
MCX : 95,524 

 
कोलकाता
बुलियन मार्केट : 95,470 
MCX : 95,524  

बेंगलुरु
बुलियन गोल्ड : 95,680 
MCX : 95,524 

हैदराबाद
बुलियन गोल्ड : 95,750 
MCX : 95,524 

चेन्नई
बुलियन गोल्ड : 95,880 
MCX : 95,524