Gold Rate : अगले 5 साल में ट्रिपल हो जाएगा सोने का रेट 

Gold Rate : सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। जनवरी 2025 से ही सोने के रेट रॉकेट की स्पीड से बढ़ रहे हैं। पिछले 12 महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी में 76 हजार रुपये तोला मिलने वाला सोना अब 1 लाख 34 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से पार जा पहुंचा है। सोने ने तगड़ा रिटर्न दिया है। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि अगले पांच सालों में सोने का भाव कहां तक जाएगा। आईय नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (gold price future)। सोने की बढ़ती कीमतें देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। आए दिन सोने के रेट (Gold Rate) नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। त्योहारी सीजन के बाद सोने में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन इसके बाद शादियों का सीजन शुरू होते ही सोने की डिमांड बढ़ने से रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे। अब एक बार फिर सोना अपने ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा है। 

आज सोने का भाव -

आज भारत में 25 दिसंबर को 24 कैरेट सोना (Gold Rate Today) 1,38,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। 22 कैरेट सोने की कीमत (Sone ka bha) 1,27,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोना 1,04,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अगर शहरों की बात करें, तो चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में सोने की कीमते लगभग समान रहीं है। 


सोने की कीमतों (Gold Rate Hike 2030) में बंपर तेजी के बची एक्सपर्ट ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगले 5 सालों में सोने की कीमत 8,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। भारतीय रूपये में देखें तो सोना 7,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। लिकटेंस्टीन स्थित निवेश और परिसंपत्ति प्रबंधन फर्म इंक्रीमेंटम की 'गोल्ड वी ट्रस्ट रिपोर्ट 2025' में यह बात कही गई है।  


2030 तक क्या होगा सोने का रेट -


हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार सोने में लंबे समय से ही तेजी का दौर बना हुआ है। मध्यम अवधि में सोने की कीमत (Gold Price Hike) 4000 से 5000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान है। साल 2030 तक सोना 8900 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट में बताया गया कि महंगाई के दौर में पीली धातु इस अवधि में कीमत में 8,900 अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की क्षमता रखती है। 

विशेषज्ञों का मानना है कि 4,800 से 8,900 डॉलर का पूर्वानुमान इस बात पर निर्भर करता है कि अगले 5 साल में महंगाई का कैसा रुख रहेगा। मौद्रिक नीति और भू-राजनीतिक गतिशीलता भी सोने की कीमतों (Gold Price) पर प्रभाव डाल सकते हैं। 

निवेशकों जरूर जान लें ये बात - 


एक्सपर्ट ने यह दावा किया है कि सोने में तेजी (Sone ka bhav) का दौर यह कुछ समय के लिए नहीं है। यह तेजी लंबे समय तक बरकरार रहेगी। इसलिए निवेशकों को इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। दूसरी ओर, रिपोर्ट में निवेशकों को यह भी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। सोने एक ऐसा निवेश है, जिसमें अकसर तेजी से बदलाव देखा जाता हैं। 


सोने की कीमतों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी -


गल्फ न्यूज ने भी सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में बढ़ौतरी की संभावना जताई है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के चलते निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। इसके अलावा जेपी मॉर्गन ने भी भविष्यवाणी की है कि सोने की कीमतें (Gold Price) 2029 तक 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। इससे कीमतों में 80% की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। जिससे सोना मजूबत होगा। इस साल जनवरी से अप्रैल के महीने में सोने की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ौतरी देखने को मिली है। इस दौरान सोने की कीमतों में 65% तक की बढ़ौतरी रिकॉर्ड की गई है।