Gold Rate : लगातार दूसरे दिन गिरे सोने के रेट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिये अपने शहर के ताजा रेट 

Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में बीते कई दिनों से रिकॉर्ड तोड़ उछाल दर्ज किया जा रहा है। पिछले एक साल में सोना 75 हजार रुपये से सीधा 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से ऊपर पहुंच गया है। वहीं चांदी (Silver Rate) की बात करें तो 90 हजार से 3 लाख रुपये किलो हो गई है। अब सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। बीते दो दिनों से दोनों कीमती धातुओं के रेट गिर रहे हैं। आईये नीचे खबर में जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने व चांदी का ताजा भाव - 

 

HR Breaking News - (Gold Rate Today)। सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों ने हर किसी की टेंशन बढ़ा दी है। आए दिन हो रही दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त बढ़ौतरी खरीदारों की चिंता बढ़ा रही है। वहीं इससे निवेशकों को खूब मुनाफा हो रहा है। बीते दस साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने-चांदी में इतनी बढ़ौतरी नहीं देखने को मिली है जितनी तेजी 2025 में आई है। साल 2026 में भी सोने-चांदी (Gold Silver Price) में तेजी का दौर जारी है। लेकिन अब लगातार बीते दो दिन से दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की जा रही है। 

आज सस्ता हुआ सोना - 


आज 17 जनवरी को देश में सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 सोना सस्ता होकर 1,43,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं मुंबई में सोने के दाम 1,43,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर  रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव कम होकर 4603.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद भू-राजनीतिक जोखिम कम होने से कीमतों में गिरावट आ रही है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव - 


दिल्ली गोल्ड रेट - 


आज देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,43,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का भाव - 


वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (Sone Ka rate) 1,31,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने का ताजा भाव 1,43,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत - 


पुणे और बेंगलुरु में  24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold price) 1,43,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,31,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर             22 कैरेट     24 कैरेट
कोलकाता    131440    143390
हैदराबाद    131440    143390
जयपुर    131590    143540
भोपाल    131490    143440
लखनऊ    131590    143540
चंडीगढ़    131590    143540

इस वजह से बढ़ रहे रेट - 

अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को पक्का कर दिया है। भू-राजनीतिक तनाव, मजबूत औद्योगिक और निवेश मांग, और घटती इनवेंट्री भी इस धारणा को सपोर्ट कर रहे हैं। ब्याज दर घटीं तो सोने और चांदी जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ सकता है।


चांदी का ताजा भाव - 


आज सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Rate Down) में भी गिरावट आई है। आज 17 जनवरी की सुबह देश में चांदी सस्ती होकर 2,91,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव कम होकर 90.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इससे पहले चांदी (Chandi Ka Bhav) ने 93.57 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड हाई छुआ था। अमेरिकी प्रशासन के चांदी (Silver Rate) और दूसरी जरूरी धातुओं पर आयात कर लगाने से बचने के बाद कीमत में गिरावट आई। घरेलू बाजार में चांदी की कीमत साल 2026 में अब तक 22.4 प्रतिशत बढ़ चुकी है।