Gold Rate : सोने में 4600 रुपये की तेजी, चांदी ने लगाई 19000 रुपये की लंबी छलांग

Gold-Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। आए दिन दोनों कीमती धातुओं के रेट नया रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। सोना 4 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हुआ है तो वहीं चांदी की कीमतों (Silver Rate) में 19 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार जाने से पहले सोने व चांदी का ताजा भाव जान लें। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Gold-Silver Price Today)। देश में सोने व चांदी के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे निवेशकों को खूब लाभ हो रहा है तो वहीं खरीदारों की चिंता बढ़ती जा रही है। सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले पांच साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने और चांदी ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। साल 2025 में सोना 75 प्रतिशत महंगा हुआ है तो वहीं चांदी (Silver Rate) ने 165 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। फिलहाल सोने-चांदी में तेजी का दौर बरकरार है। 


सोने में 4640 रुपये की तेजी - 

वीकली बेसिस पर देखें तो सोने-चांदी में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 4640 रुपये प्रति 10 ग्राम मजबूत हुई है। वहीं 22 कैरेट सोना 4250 रुपये महंगा हुआ है। आज 11 जनवरी 2026 को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,40,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव (Sone ka Bhav) 4479.38 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। 

देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट - 

दिल्ली में सोने की कीमत - 


देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Rate) 1,40,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में गोल्ड रेट - 


आज 11 जनवरी को मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड का रेट (Sone ka Rate) 1,28,750 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 140460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में  सोने की कीमत


पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Latest Rate) 140460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 128750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


शहर            22 कैरेट     24 कैरेट 
दिल्ली    128900    140610
मुंबई       128750    140460
अहमदाबाद 128800    140510
चेन्नई       128750    140460
कोलकाता    128750    140460
हैदराबाद    128750    140460
जयपुर    128900    140610
भोपाल    128800    140510
लखनऊ    128900    140610
चंडीगढ़    128900    140610

इस वजह से महंगा हो रहा सोना - 


अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव ने सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स जैसे कि सोने-चांदी (Gold Silver Rate) की मांग को बढ़ाया है। अमेरिका के वेनेजुएला पर हमला करने और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ने से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है।

इसके अलावा ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति की हालिया बयानबाजी भी एक फैक्टर है। डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) ने संकेत दिया है कि अमेरिका या तो ग्रीनलैंड को खरीद सकता है या फिर उसे अपने कब्जे में ले सकता है। डेनमार्क ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह ग्रीनलैंड की रक्षा के लिए सैन्य ताकत का इस्तेमाल करेगा।


चांदी का ताजा भाव - 

 वीकली बेसिस पर चांदी की कीमतों (Silver rate Hike) में तगड़ा उछाल आया है। एक सप्ताह में चांदी का रेट 19000 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा है। आज 11 जनवरी की सुबह चांदी का भाव 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 76.92 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।