Gold Rate : आ गई नई रिपोर्ट, 2030 तक क्या होगा 10 ग्राम सोने का रेट 

Gold Future Rate : सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। जनवरी 2025 की शुरूआत से ही सोने में तेजी का दौर जारी है। बीच में कई बार गिरावट भी देखने को मिली है। लेकिन सोने के रेट अपने ऑलटाइम हाई पर चल रहे हैं। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि आने वाले दिनों में सोने का रेट कहां तक जाएगा। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि साल 2030 तक सोने का रेट क्या होगा। चलिए जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Gold Rate)। सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। सोने में रिकॉर्ड तोड़ तेजी आई है। साल 2025 में सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। अब आए दिन सोना महंगा होता जा रहा है। त्योहारी सीजन के बाद सोने में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन अब यह एक बार फिर से आपने ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिरी अगले पांच सालों में सोना कितना महंगा होगा? एक्सपर्ट ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगामी दिनों में सोने का रेट कहां तक जाएगा। 


भारत में आज सोने का रेट - 

आज 19 दिसंबर को भारत में सोने व चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना का भाव आज 1,32,394 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जोकि कल 132474 रुपये प्रति 10 ग्राम था।


2030 में इतना महंगा होगा सोना? 


हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार सोना (Sone ka bhav) लंबे समय के लिए तेजी के दौर में बना हुआ है। मध्यम अवधि में सोने की कीमत 4000 से 5000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना है। साल 2030 तक सोने की कीमत (Gold Price) 8900 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है। रिपोर्ट में बताया गया कि महंगाई के दौर में पीली धातु इस अवधि में कीमत में 8,900 अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की क्षमता रखती है।

एक्सपर्ट का कहना है कि 4,800 से 8,900 डॉलर का पूर्वानुमान इस बात पर निर्भर करता है कि अगले 5 साल में महंगाई का कैसा रुख रहेगा। मौद्रिक नीति और भू-राजनीतिक गतिशीलता भी सोने की कीमतों पर प्रभाव डाल सकते हैं। 

एक्सपर्ट ने निवेशकों को दी राय - 


एक्सपर्ट का कहना है कि सोने की कीमतों (Gold Rate 2030) में तेजी थोड़े समय की बात नहीं है। यह लंबे समय तक चलने वाला रुझान हो सकता है। इसलिए निवेशकों को इस पर ध्यान देने की आवश्कता है। रिपोर्ट में निवेशकों को यह भी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

 

सोने एक ऐसा निवेश है, जिसमें अकसर तेजी से बदलाव देखा जाता हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार और पारिवारिक कार्यालय अपने पोर्टफोलियो में सोने और कीमती (Sone ka bhav) धातुओं को बहुत कम अहमियत देते हैं। वे अपनी पूंजी का केवल 1 प्रतिशत ही इसमें निवेश करते हैं। इसकी तुलना में वे प्राइवेट इक्विटी, रियल एस्टेट (जमीन-जायदाद) और यहां तक कि नकद को भी ज्यादा पसंद किया जाता है। 

2029 तक क्या होगा सोने का रेट - 


एक्सपर्ट का कहना है कि सोने की कीमतों (Sone ka rate) में जबरदस्त तेजी आ सकती है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के चलते निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। इसके अलावा जेपी मॉर्गन ने भविष्यवाणी की है कि सोने की कीमतें (Gold Rate 2029) 2029 तक 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। इससे कीमतों में  80% का इजाफा होगा, जिससे सोने में मजबूती आएगी।

इस साल जनवरी से अप्रैल के महीने में सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी देखने को मिली। इस दौरान सोने की कीमतों में 25% तक की बढ़ौतरी हुई। हालांकि, वैश्विक व्यापारिक तनाव के बीच अप्रैल के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Rate Down) भी आई है।