Gold Rate : अब 10 ग्राम सोना खरीदने में छूट जाएगा पसीना, ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचे रेट
HR Breaking News : (gold price hike)। मार्च के महीने में जिस रफ्तार से सोने के रेट बढ़े हैं, उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि आने वाले समय में सोना खरीदना एक सपने जैसा होगा। इस समय 10 ग्राम सोने के दाम सुनकर हर कोई चौंक रहा है।
इस साल में ही सोने के भाव (gold silver price) में जबरदस्त तेजी आई है। एक तोला सोना खरीदना भी आम लोगों के बस की बात नहीं रही, इसके ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचे दाम (sona chandi ka bhav) कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अगले महीने नया वित्त वर्ष भी शुरू हो रहा है। इसमें भी रेट कम होने की उम्मीद नहीं है।
सोना-चांदी का अब यह है ताजा भाव-
आज सोने के भाव में फिर तेजी आई है, हालांकि चांदी के दाम (silver rate today) कुछ गिरे हैं। प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव (sone ka bhav) में 100 रुपए की बढ़ौतरी कल की तुलना में फिर हुई है। अब 91,700 रुपए प्रति दस ग्राम के हिसाब से यह ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट सोना अब 85,500 रुपए प्रति तोला हो गया है। चांदी के भाव (chandi ka bhav) पिछले कुछ दिनों की बढ़ौतरी के बाद आज गिरे हैं। प्रति किलो चांदी का भाव 1000 रुपए गिरकर 1,02,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं।
यह कहना है एक्सपर्ट का-
एक्सपर्ट के अनुसार अब मलमास जारी है और इसमें गहनों की कम खरीददारी होती है। इसके बावजूद सोना चांदी के रेट (sona chandi ki kimat) लोगों के होश उड़ा रहे हैं। जब मलमास खत्म होगा तो क्या होगा।
उसके बाद तो मांग बढ़ने से रेट और हाई होंगे। सोना अब अधिकतर दिनों में 90 हजार के ऊपर ही ट्रेड कर रहा है। इस साल के अंत तक 1 तोला सोने के रेट 1 लाख से पार हो सकते हैं। 1 किलो चांदी के रेट (gold silver price) भी कई दिनों से एक लाख से पार चल रहे हैं। हालांकि आज चांदी में मंदी देखी जा रही है।
5 साल में इतने बढ़े सोने के रेट-
1 जनवरी 2020 से लेकर अब तक 5 साल में ही सोने के 10 ग्राम भाव में 13,000 से अधिक की तेजी आई है। चांदी के भाव (gold silver rate 30 march) में भी लगभग इतने ही रुपए की बढ़ोतरी प्रति किलो पर हुई है। अब सोना और चांदी के गहनों की डिमांड मलमास के कारण कम हो गई है। जल्द ही मांग बढ़ने से रेट और हाई हो सकते हैं। हालांकि वैश्विक स्तर पर सोना चांदी की डिमांड बढ़ी है।
1 लाख से कब पार होगा सोना-
फिलहाल की सोने (gold rate hike)की तेजी देखते हुए एक्सपर्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि ये इस साल के अंत तक 1 लाख प्रति तोला से पार होंगे। चांदी तो 1 लाख के आसपास अब ट्रेंड कर ही रही है।
पिछले साल से तुलना करें तो इस साल गहनों की मांग कम रही है। सोना चांदी के भाव (chandi ki kimat) सातवें आसमान पर होने के कारण लोग हल्के गहने खरीदना ही अधिक पसंद करते हैं। चांदी की मांग व खरीदारी इसलिए बढ़ी क्योंकि सोने के रेट काफी तेजी से बढ़े हैं।