Gold Rate Today : सोना 3380 रुपये सस्ता, चांदी में 8930 रुपये की गिरावट, चेक करें अपने शहर का भाव
Gold Rate Today : पिछले काफी दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सितंबर की शुरुआत में जहां दोनों कीमती धातुओं में जोरदार उछाल देखने को मिला। वहीं सितंबर के आखिरी दिनों और अक्टूबर की शुरुआत में सोने-चांदी में भारी गिरावट आई। आज 5 अक्टूबर 2026 को सोना सस्ता हुआ है।
HR Breaking News - त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में सोने चांदी की भरी मांग रहती है जिसके चलते कीमती धातुओं के रेट में बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। आज 5 अक्टूबर 2026 को हफ्ते के पहले दिन सोने (sone ka bhav) में गिरावट आई है। देश के ज़्यादातर राज्यों बिहार, यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश में सोना 1,49,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया है।
1 महीने में सोना 3380 रुपये और चांदी में 8930 रुपये सस्ती -
5 सितंबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत (sone ka bhav) 1,53,330 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जबकि आज 5 अक्टूबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,950 रुपए हैं। इसमें एक महीने में 3,380 रुपए की गिरावट आई है। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो 5 सितंबर 2026 को 1 किलो चांदी की कीमत 2,37,150 थी और आज 5 अक्टूबर 2026 को 1 किलो चांदी का लाइव रेट (silver live rate) 2,28,220 रुपये है। 1 महीने में चांदी 8,930 सस्ती हुई है।
MCX पर सोने और चांदी का लाइव रेट - (gold silver live rate)
आज 5 अक्टूबर 2026 को MCX पर सोने की कीमतों में गिरावट आई है और चांदी में तेजी दर्ज की गई है। आज शाम 7:00 के करीब MCX (Gold Live Rate) पर 24 कैरेट गोल्ड 1,49,648 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसमें आज 0.49 प्रतिशत यानी 742 रुपए की गिरावट आई है। एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी की कीमत 2,27,268 रुपए है। इसमें 0.62% यानी 1391 रुपए की तेजी दर्ज की गई है।
इस वजह से आ रहा सोने-चांदी में बड़ा बदलाव - (gold silver rate)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की चाल और अमेरिका -ईरान तनाव का असर कीमती धातुओं पर दिखाई दे रहा है। देश में अभी पितृ पक्ष चल रहा है। ऐसे में लोग किसी भी नई चीज की खरीदारी बहुत कम करते हैं और वह नवरात्रि का इंतजार करते हैं। देश में नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आज 5 अक्टूबर 2026 का लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक कर लें।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत -
मुंबई में सोने का भाव
24 कैरेट सोना - 1,49,500
22 कैरेट सोना -1,37,000
दिल्ली में सोने का भाव
24 कैरेट सोना -1,49,500
22 कैरेट सोना -1,37,000
बिहार में सोने का भाव
24 कैरेट सोना -1,49,660
22 कैरेट सोना -1,37,190
यूपी में सोने का भाव
24 कैरेट सोना -1,49,750
22 कैरेट सोना -1,37,270
बेंगलुरु में सोने का भाव
24 कैरेट सोना -1,47,360
22 कैरेट सोना -1,35,080
कोलकाता में सोने का भाव
24 कैरेट सोना -1,47,050
22 कैरेट सोना -1,36,015
हैदराबाद में सोने का भाव
24 कैरेट सोना -1,47,520
22 कैरेट सोना -1,35,227
चेन्नई में सोने का भाव
24 कैरेट सोना -1,47,710
22 कैरेट सोना -1,35,401