Gold Rate Today : दिवाली के बाद लगातार गिर रहा सोने का भाव, जानिये अपने शहर का ताजा रेट

Gold Silver Price : साल 2025 की जनवरी से ही सोने के दामों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। लेकिन दिवाली के जाते ही सोने की कीमत में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। दिवाली के बाद से लगातार सोना सस्ता (Gold Rate Down) होता जा रहा है। अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ज्वेलर्स के पास जाने से पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

 

HR Breaking News (Gold Silver Rate)। सोने-चांदी की कीमतों में काफी दिनों से रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। दिवाली पर भी सोना महंगा हुआ है। लेकिन दिवाली के बीतते ही सोने के भाव में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। कल शुक्रवार, 24 अक्टूबर को भी सोने में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट सोने का भाव कम होकर 1,26,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी तगड़ी गिरावट आई है। धनतेरस तक सोने में जबरदस्त तेजी थी और यह लगभग हर रोज नया शिखर बनाता जा रहा था। लेकिन दिवाली के जाते ही कीमत गिरने लगी है। इसमें वैश्विक बाजारों में सोने में आई गिरावट का भी हाथ है। आईये नीचे खबर में जानते हैं देश के 10 प्रमुख शहरों का ताजा सोना भाव।

दिल्ली में गोल्ड का लेटेस्ट रेट -

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Rate) 1,26,020 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो यह 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

मौजूदा समय में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold rate Today) 1,14,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर       22 कैरेट सोना  24 कैरेट सोना

दिल्ली              114790       126020

मुंबई                114640      125070

अहमदाबाद       114790      125170

चेन्नई                 114640      125070

कोलकाता         114640       125070

हैदराबाद          114640       125070

जयपुर             114790        126020

भोपाल            114790        125170

लखनऊ           114790       126020

चंडीगढ़            114790       126020

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना एक हफ्ते में 3% की गिरावट दर्ज करने वाला है। सिंगापुर में सोने (Gold Rate) का हाजिर रेट 0.4% की गिरावट के साथ 4111.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। डॉलर में मजबूती, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड को लेकर टेंशन में राहत और प्रॉफिट बुकिंग की वजह से कीमतें नीचे आई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक ट्रेड समझौते पर पहुंचने की उम्मीद है। सोना इस सप्ताह की शुरुआत में 4381.21 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर पहुंच गया था। साल 2025 में अब तक यह 56 % मजबूत हो चुका है।

चांदी का ताजा भाव -

सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी कमी आई है। चांदी (Silver Rate Today) अब सस्ती होकर 1,58,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। दिवाली से पहले यह भी रोज नए रिकॉर्ड हाई क्रिएट कर रही थी। धनतेरस पर चांदी की डिमांड सोने से ज्यादा रही। वैश्विक बाजार में चांदी एक सप्ताह में 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करने वाली है।