home page

Gold Rate : 4 हजार रुपये सस्ता हुआ सोना, यह हो गए हैं 24 कैरेट गोल्ड के दाम

Gold Rate : सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोना इतने रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 4,100 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हुई है। लगातार चल रही तेजी रुकने से अब निवेशकों और ग्राहकों दोनों को राहत मिली है-

 | 
Gold Rate : 4 हजार रुपये सस्ता हुआ सोना, यह हो गए हैं 24 कैरेट गोल्ड के दाम

HR Breaking News, Digital Desk- (Gold Silver Price Today) सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोना 2,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 4,100 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हुई है। लगातार चल रही तेजी रुकने से अब निवेशकों और ग्राहकों दोनों को राहत मिली है।

जानकारों का कहना है कि डॉलर में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से कीमतों में यह गिरावट आई है। आइए जानते हैं, आज सोना और चांदी के ताजा दाम क्या हैं और आने वाले दिनों में रेट्स में क्या बदलाव संभव हैं।

MCX पर क्या हैं सोना चांदी के भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। 24 कैरेट गोल्ड में 2169 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम की कमी आई। शाम 6 बजे तक इसकी कीमत 1,21,935 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो गुरुवार को 1,24,104 रुपए थी। वहीं चांदी में 2708 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम की कमी आई। शुक्रवार को चांदी 1,45,804 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी, जबकि एक दिन पहले यानी गुरुवार को इसकी कीमत 1,48,512 रुपए थी।

IBJA पर सोना-चांदी में बड़ी गिरावट-

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर सोने के दाम- 1,1,518 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले दिन के मुकाबले 2309 रुपए कम है। 23 अक्टूबर को यह कीमत 1,2,827 रुपए थी। वहीं चांदी में 4167 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) की गिरावट दर्ज हुई। शुक्रवार को चांदी की कीमत 1,47,7033 रुपए रही, जो गुरुवार को 1,51,200 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

आखिर क्यों गिर रहे हैं दाम?

सोना-चांदी के तेजी से गिरने के पीछे तीन मुख्य कारण हैंः

 त्योहारी खरीदारी में कमीः दीवाली और धनतेरस के दौरान सोना-चांदी की मांग बढ़ती है। त्योहार खत्म होने के बाद मांग कम हुई, जिससे कीमतें गिरीं।

प्रॉफिट-बुकिंग: रिकॉर्ड हाई के बाद निवेशकों ने मुनाफा लेने के लिए सोना और चांदी बेची।

 वैश्विक बाजार में गिरावट: 21 अक्टूबर को ग्लोबल मार्केट में सोना 6% और चांदी 7% तक गिर गई। वहीं 22 अक्टूबर को भी गोल्ड में 6 फीसदी और चांदी में 4 फीसदी से ज्यादा की कमी दर्ज हुई। हालांकि, भारत की कीमतें अब ग्लोबल ट्रेंड (India prices now follow global trend) के साथ तालमेल बैठा रही हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने ने इस वर्ष खुद को सर्वोत्तम संपत्ति साबित किया है, जिसकी शुरुआत से अब तक 56% तक की बढ़त रही है। हालांकि, मौजूदा रुझान के आधार पर, यह अनुमान है कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हो सकती है।