Gold Rates : मुंह के बल गिरा सोना, अब इतने में मिल रहा 24K, 22K 

Gold Rates : होली के त्योहार के साथ ही सोना खरीददारो के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बीते  कुछ दिनों के ताबड़तोड उछाल के बाद आज 3 मार्च 2026 को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। अगर आप भी आज सोना (Gold Rates) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
 

HR Breaking News : (Gold Rates ) देशभर में कल 4 मार्च को फाग मनाया जाएगा। बीते दिनों जहां सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। वहीं, फाग के एक  दिन पहले सोने की कीमतों में नरमी देखी गई है। ऐसे में आपके पास अभी होली जैसे शुभ अवसर पर सोना (Sone Ke Bhav) खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। माना जा सकता है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि आज आपके शहर में सोने के लेटेस्ट रेट क्या चल रहे हैं।

दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के भाव


मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के चलते सोने की कीमतों (gold prices Updates) में बीते दिनों तेजी देखी गई थीं, लेकिन आज मामूली गिरावट देखने को मिली।  राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate in Delhi) 170650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 170650 रुपये प्रति 10 ग्राम  पर चल रहा है। कोलकाता और जयपुर में भी 24 कैरेट सोना 170650 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 170830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर  ट्रेड कर रहा है। 

 

22 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव


22 कैरेट सोने (22 carat gold) की बात करें तो राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 156290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।  चेन्नई और हैदराबाद में 22 कैरेट गोल्ड (22 Carrot Gold Rate) 156590 रुपये है।  वहीं, अन्य शहरों में गोल्ड के रेट 156290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बने हुए  है।


28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले किए थे, ज सके बाद ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से हमले से जवाब दिया। ऐसे में वैश्विक बाजार में डर फैला और लोगों का सोने (Sone Ke Rate) में इन्वेस्टमेंट बढ़ा और कीमतों में इजाफा हुआ, लेकिन आज सोने की कीमतों से थोड़ी राहत मिली। 

 

आगे कैसी रहेगी सोने की चाल 


हालांकि, बताया जा रहा है कि सोने की कीमतों (Gold Rate 3 march) में यह कटौती ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। अगर इजराइल-ईरान का टकराव लंबा चलता है तो फिर से अनिश्चितता में बढ़ौतरी हागी और सोने की मांग बढ़ सकती है।  होली के चलते आज 3 मार्च को शेयर बाजार बंद है। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम इसलिए अलग होते हैं, क्योंकि इसमें लोकल टैक्स, मेकिंग चार्जेस और दूसरे फैक्टर जुड़ते हैं


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें


आज 3 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों (Gold silver prices in domestic market)  में तेजी आई हैं, क्योंकि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है।  कॉमेक्स पर सोने की कीमत (gold price on comex)  1.04 प्रतिशत बढ़त के साथ  5366.60 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई है। वहीं, चांदी 0.91 प्रतिशत बढ़कर 89.66 डॉलर प्रति किलो पर है।  


वहीं, देशभर में mcx पर सोने के फ्यूचर्स सेशन (Gold Futures Session) क्लोज होने के बाद 2.53  प्रतिशत ऊपर बंद हुए, जो 166199 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, वहीं, इस दौरान चांदी थोड़ी कमजोर रही और 0.9 प्रतिशत नीचे आई है।