Gold Silve Price Today : अचानक लुढ़का सोने और चांदी का भाव, जानें अपनी सिटी का लेटेस्ट रेट
Gold Silve Price Today : सोने और चांदी की कीमत में पिछले काफी दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। दिवाली के बाद दोनों कीमती धातुओं में ऐतिहासिक गिरावट आई है। अब हाईलेवल से सोने और चांदी के दाम आधे से ज्यादा सस्ते हो गए हैं। शादियों का सीजन चल रहा है। अगर आप गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सही मौका है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव -
HR Breaking News - साल 2026 की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली थी और अब साल खत्म होने वाला है और इसके साथ ही सोने-चांदी के दाम तेजी से नीचे आ रहे हैं। त्योहार और शादियों के सीजन में सोने-चांदी की कीमत (sone chandi ka bhav) में जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है, लेकिन इस बार उल्टा हो रहा है।
साल 2026 के नीचे स्तर पर सोने-चांदी के दाम -
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सोने और चांदी की कीमत (gold silver price) 2026 की सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के पीछे मजबूत अमेरिकी डॉलर, अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका और ग्लोबल मार्केट में कमजोर सेंटीमेंट है जिसकी वजह से सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है। ऐसी स्थिति में निवेशकों ने सोने-चांदी से पैसा निकालकर अन्य निवेश विकल्प में लगाया है जिसकी वजह से बिकवाली बढ़ी है और सोने चांदी के दाम तेजी से नीचे आए हैं।
MCX पर सोने और चांदी की चाल - (Gold Rate today)
शुक्रवार को MCX पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 24 कैरेट गोल्ड (24 carat gold rate) 4.32% यानी 5503 रुपए सस्ता होकर 1,21,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है, जबकि 19 नवंबर को सोना 1,27,452 रुपए पर क्लोज हुआ था। कारोबार के दौरान सोना 1,23,629 रुपए पर ओपन हुआ, 1,23,975 का हाई बनाया और 1,21,424 रुपए का लॉ बनाया है।
शुक्रवार को MCX बाजार बंद होने तक चांदी (silver price) में हल्की तेजी देखने को मिली है। चांदी 0.74 प्रतिशत यानी 1787 रुपए की तेजी के साथ 1,48,900 प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई। MCX पर चांदी का पिछला बंद भाव 1,47,813 रुपए प्रति किलोग्राम था। कारोबार के दौरान चांदी 1,51,183 रुपए पर ओपन हुई, 1,53,000 रुपए का हाई बनाया और 1,46,868 रुपए का लॉ बनाया है।
आज सोने की रिटेल कीमत -
IBJA के अनुसार, आज शनिवार 21 नवंबर 2026 को 24 कैरेट सोने (sone ka bhav) में हल्की तेजी देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,890 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं ज्वेलरी के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1,13,490 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत 92,920 प्रति 10 ग्राम है और 14 कैरेट सोने की कीमत 72,480 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में सोने की कीमत -
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,27,523
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,16,842
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹95,667
उत्तर प्रदेश में सोने की कीमत -
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,27,675
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,16,950
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹95,773
बिहार में सोने की कीमत -
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,27,684
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,16,901
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹95,735
हरियाणा में सोने की कीमत -
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,27,686
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,16,974
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹95,775
राजस्थान में सोने की कीमत -
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,27,459
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,27,459
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹95,584
पंजाब में सोने की कीमत -
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,27,676
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,16,957
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹95,740