Gold Silver Price 2 November : चांदी में 3200 रुपये का उछाल, सोना भी महंगा, देखें अपने शहर का ताजा भाव
Gold Silver Price 2 November : सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पिछले कई दिनों से जारी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का दौर अब थम गया है। आज सोमवार, 2 नवंबर2026 को सोने चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बाजार खुलने के बाद कुछ ही घंटे में चांदी 3200 रुपए महंगी हुई है। नीचे खबर में जानते हैं। देश के प्रमुख शहरों में आज का ताजा रेट
HR Breaking News - अक्टूबर 2026 में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली त्योहारों का सीजन चल रहा है और सोने-चांदी की कीमतें आए दिन नया खेल कर रही है अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह खबर हम है दरअसल आज 2 नवंबर को सोने चांदी में उछाल आया है।
इस वजह से अचानक बढ़े सोने-चांदी के दाम -
सोने और चांदी की कीमतों (gold silver rate) में आए दिन हो रहे बड़े बदलाव के पीछे कई प्रमुख कारण हैं मिडल ईस्ट में लगातार बढ़ रहा तनाव अमेरिका में बढ़ती महंगाई और क्रूड ऑयल की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी का सीधा असर सोने की कीमतों पर हुआ है ऐसे में आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी समय के बाद तेजी दर्ज की गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई दिनों बाद लौटी तेजी -
अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी कॉमिक्स पर सोने और चांदी की कीमतों (sone chandi ka bhav) में काफी दिनों के बाद आज जबरदस्त तेजी आई है। इस समय कॉमिक्स पर सोना 0.45% महंगा होकर 3916.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो कॉमेक्स पर चांदी 2.34% महंगी होकर 50.43 डॉलर प्रशन पर कारोबार करती नजर आ रही है।
घरेलू बाजार में सोने-चांदी का रेट -
घरेलू बाजार में भी आज सोने-चांदी के दाम (chandi ka bhav) तेजी से बढ़े हैं। 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव 1,40,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 182000 रुपए दर्ज की गई है।
MCX पर सोने चांदी का लाइव रेट -
खबर लिखते समय एमसीएक्स (MCX gold live rate) पर 4 दिसंबर 2026 की डिलीवरी वाला 24 कैरेट सोना 1,38,774 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसमें आज 0.21% यानी 289 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। वहीं शुक्रवार को सोना 1,38,485 रुपए पर क्लोज हुआ था। ऑल टाइम हाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो, सोना अपने ऑल टाइम हाई से 28% सस्ता हो चुका है।
एमसीएक्स (MCX silver price) पर 4 दिसंबर 2026 की डिलीवरी वाली 1 किलो शुद्ध चांदी की कीमत 1,82,377 रुपए है। इसमें आज 1.80% यानी 3,218 रुपए की तेजी आई है। शुक्रवार को चांदी एमसीएक्स पर 1,79,132 रुपए पर बंद हुई थी। चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 40% से ज्यादा सस्ती हो चुकी है।
पुणे में सोने का भाव
आज पुणे (gold rate today in Pune) में 24 कैरेट सोने का भाव 139370 रुपये दस ग्राम है 22 कैरेट सोने का भाव 127750 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोने की कीमत 104530 रुपये दस ग्राम है।
चेन्नई में 24, 22, 18 कैरेट सोने का भाव
चेन्नई (gold rate today in chennai) में आज 24 कैरेट सोने का रेट 139370 रुपये प्रति दस ग्राम है, 22 कैरेट सोने का भाव 127750 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 104530 रुपये प्रति दस ग्राम है।
दिल्ली में का सोना-चांदी का ताजा रेट
24 कैरेट गोल्ड : ₹1,38,900 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड : ₹1,27,325 प्रति 10 ग्राम
चांदी का भाव: ₹1,81,610 प्रति किलो
मुंबई में का सोना-चांदी लाइव प्राइस
24 कैरेट गोल्ड :₹1,38,990 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड : ₹1,27,408 प्रति 10 ग्राम
चांदी का भाव: ₹1,81,930 प्रति किलो
बेंगलुरु में सोने-चांदी की कीमत -
24 कैरेट गोल्ड : ₹1,39,100 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड : ₹1,27,508 प्रति 10 ग्राम
चांदी का भाव: ₹1,82,080 रुपये प्रति किलो
कोलकाता में सोना-चांदी का ताजा रेट
24 कैरेट गोल्ड : ₹1,38,810 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड : ₹1,27,643 प्रति 10 ग्राम
चांदी भाव: ₹1,81,690 प्रति किलो