Gold Silver Price : देर रात सोना चांदी धड़ाम, 1700 के करीब गिरा सोना और 4000 से ज्यादा टूटी चांदी
HR Breaking News (Gold Silver Price) मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन बदलाव होते रहते हैं। पिछले दिनों हुए सोने चांदी की कीमतों में बड़े-बड़े बदलाव को देखते हुए फिलहाल हर किसी की नजर लेटेस्ट गोल्ड सिल्वर प्राइस पर अटकी रहती है। फिलहाल भी सोने और चांदी की कीमतों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आपको बता दे की देर रात सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, सोने की कीमतों में तकरीबन 1700 रुपए की गिरावट (gold rate down) देखने को मिली है और चांदी भी 4000 से ज्यादा नीचे आ गई है। चलिए जान लेते हैं सोने और चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट से जुड़े अपडेट (latest gold prices) के बारे में विस्तार से।
MCX पर सोने के भाव (Gold price on MCX)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की ताजा भाव की बात की जाए तो आज सोने के भाव 152963 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चले गए थे, उसके बाद सोने की कीमत में गिरावट का दौर शुरू हुआ और तकरीबन 1703 रुपए की गिरावट के बाद फिलहाल सोने के भाव 151260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहे हैं।
MCX पर चांदी की कीमत (Silver price on MCX)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतों में भी काफी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत आज 241377 रुपए प्रति किलोग्राम पर चली गई थी और उसके बाद जैसे ही गिरावट का दौर शुरू हो तो चांदी की कीमतों में आज के हाई लेवल के हिसाब से तकरीबन 5141 की गिरावट देखने को मिली और फिलहाल चांदी के भाव 236236 रूपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
Comex पर सोने और चांदी के भाव (Gold and silver prices on Comex)
कॉमिक्स का फिलहाल सोने की ताजा भाव (gold prices on Comex) की बात जाए तो फिलहाल सोना 4316 रूपये प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और इसमें 59.50 रुपए प्रति औंस की गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमिक्स चांदी के भाव (silver prices on Comex) में भी आज बड़ी ग्राउंड देखने को मिल रही है आज चांदी में 1.6 4 रुपए प्रति वर्ष की गिरावट देखने को मिल रही है और फिलहाल चांदी 64.89 पर कारोबार कर रही है।
देर रात सोने और चांदी की कीमतों में इस तरह गिरावट आना कोई आम बात नहीं है। जिस हिसाब से आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है इसका सीधा-सीधा असर कल सुबह के सराफा बाजार पर पड़ने वाला है। फिलहाल के भाव और अचानक आई इस गिरावट को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीरवार की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दिखाई देने वाली है।