Gold silver price : सोने और चांदी की कीमतों ने आज फिर मचाई मार्केट में हलचल, जानिए आज के ताजा रेट

Gold Or Silver Rate : मार्च महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है और सोने और और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। सोने और चांदी की कीमतों ने इन दिनों मार्केट में काफी ज्यादा हलचल मचा रखी है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आज 9 मार्च के दिन क्या है सोने और चांदी के ताजा भाव।
 

HR Breaking News : (Latest Gold Or Silver Rate) साल 2025 की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर है। इस सालवी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार रही। सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे इस उछाल की वजह से खरीदारों के चेहरों पर पसीने आ हुए हैं। 


29 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला और उसी दिन शाम के समय कीमतों में अचानक गिरावट (Gold Or Silver Rate Down) भी आ गई जिसकी वजह से निवेशकों के बीच डर का माहौल फैल गया। 29 जनवरी को सोने और चांदी की कीमत ने हाई लेवल का नए रिकॉर्ड बनाया इसके बाद अब तक कीमतों ने एक बार भी अपने हाई लेवल के आंकड़े को टच नहीं किया है।


आज फिर एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा बदलाव (Gold Or Silver Rate Hike) देखा गया है। आइए खबर के माध्यम से जान लेते हैं सोने और चांदी के ताजा भाव।


गोल्ड और सिल्वर के हाई लेवल प्राइस 


सोने और चांदी के हाई लेवल प्राइस (Gold and Silver prices) की बात की जाए तो 29 जनवरी को सोने के भाव ने 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को टच कर लिया था वहीं चांदी की कीमतों ने 4 लाख 20 हजार प्रति किलोग्राम को छू लिया था।

 


एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों 


MCX पर आज सोने के भाव 1,60,552 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहे हैं जो कि अपने हाई लेवल (Gold and Silver prices on MCX) से 19,448 नीचे चल रहे हैं। वहीं चांदी के भाव की बात की जाए तो आज एमसीएक्स पर खबर लिखते वक्त चांदी के भाव 2,64,825 रुपए प्रति किलोग्राम देखे गए हैं, जो कि अपने हाई लेवल प्राइस से 155,175 रुपए नीचे चल रहे हैं।


सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से हो रहे इस बदलाव की वजह से मार्केट में इनकी कीमतों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा बनी रहती है। सोने और चांदी के हाई लेवल प्राइस (High level prices of gold and silver) कुछ इतने हो गए हैं कि लोगों ने इसके बारे में कभी कल्पना भी नहीं की थी।