Gold silver price : धनतेरस पर सोने चांदी के भाव में गिरावट, चेक करें ताजा कीमत
HR Breaking News (Gold Silver Price) भारत देश में त्योहारों के मौके पर सोने और चांदी की खरीदारी जमकर की जाती है। त्योहारों के मौके पर भारत देश में सोने और चांदी की कीमत (gold silver rates) बढ़ जाती है लेकिन अबकी बार उल्टा हो रहा है कीमत बढ़ने की बजाय नीचे की तरफ आ रही है। आज 6 नवंबर 2026 को भारत देश में धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है और धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी की खरीदारी करना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। आज सोने और चांदी दोनों की कीमत में तगड़ी गिरावट (gold silver rate down) देखने को मिली है जिसकी वजह से खरीदार काफी ज्यादा खुश है। चलिए जान लेते हैं आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की ताजा कीमत क्या चल रही है।
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव (Indian Bullion Market)
आज सोने की कीमत (gold price) में तकरीबन 1600 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है और फिलहाल 24 कैरेट सोने के ताजा भाव 142860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं, 22 कैरेट सोना 130955 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है तथा 18 कैरेट सोने की कीमत 107145 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।
चांदी की कीमत (silver price down) में भी आज 1730 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है और फिलहाल चांदी की ताजा कीमत 185810 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।
तनिष्क ज्वेलर्स पर सोने की ताजा कीमत (Gold price at Tanishq Jewellers)
देश के जाने-माने ज्वेलर्स तनिष्क पर सोने के ताजा भाव की बात की जाए तो आज 24 कैरेट सोनेके भाव 14389 रुपए प्रति 1 ग्राम और 22 कैरेट सोने के भाव 13190 रुपए प्रति 1 ग्राम तथा 18 कैरेट सोने की कीमत 10792 रुपए प्रति 1 ग्राम चल रही है।
कल्याण ज्वेलर्स पर सोने की ताजा कीमत (Gold price at Kalyan Jewellers)
कल्याण ज्वेलर्स पर आज 18 कैरेट सोने के भाव के बाद की जाए तो वह 53795 रुपए प्रति 5 ग्राम है और 22 कैरेट सोने के ताजा भाव की बात की जाए तो वह 65750 रुपए प्रति 5 ग्राम है। 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत की बात की जाए तो आज कल्याण ज्वेलर्स पर 24 कैरेट सोने के भाव 71725 रुपए प्रति 5 ग्राम चल रहे हैं।