Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों फिर हुई हलचल, सोना टूटा, चांदी उड़ी
Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उथल-पुथल देखने को मिल रही है। सोना स्थिरता के ग्राफ पर चल रहा है, जबकि चांदी में तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोना कभी पॉजिटिव तो कभी निगेटिव में आ जा रहा है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी के ताजा रेट क्या चल रहे हैं।
HR Breaking News (gold and silver rates) सोना और चांदी अब केवल परंपरा के गहने नहीं रह गए हैं। परंतु यह निवेश का भी एक साधन बन गए हैं। हर छोटी-बड़ी घटना से सोना और चांदी प्रभावित होने लगे हैं। पिछले दिनों चांदी में आए क्रैस के बाद नए निवेशक चांदी से दूर नजर आ रहे हैं। फिर भी चांदी में बढ़ोतरी का दौर जारी है। चांदी एक इंडस्ट्रियल मेटल के रूप में भी जानी जाती है, जबकि सोना लगातार दुनिया भर के रिज़र्व बैंकों की ओर से खरीदा जा रहा है। यह ट्रेड की वस्तु भी है।
क्यों बढ़ रहे हैं चांदी के दाम
एक दिन पहले चांदी की कीमतों (Chandi ka daam) में गिरावट देखने को मिल रही थी, जिसका कारण माना जा रहा था कि मुनाफा वसूली के चलते चांदी की कीमत गिर गई है, लेकिन मुनाफा वसूली के बाद निवेशकों ने फिर से चांदी में पैसा लगाना शुरू कर दिया है। इसके बाद चांदी की कीमत बढ़ गई है।
क्यों आ रही है सोने की कीमतों में तेजी
सोने की कीमतों (gold price) में भी कुल मिलाकर तेजी ही दर्ज की जा रही है। इसका सबसे प्रमुख कारण निवेशकों की तरफ से सोने में लगातार निवेश को माना जा रहा है। निवेशक सोने को सेफ हवन के रूप में जानते हैं। यानी कि कहीं और पैसा लगाया जाएगा तो वह डूबने का अंदेशा रहेगा, जबकि सोने में लगाया हुआ पैसा डूबने के चांस बहुत कम हैं। बाजारों में जब लाल निशान पर एसेट आ जाता है तो निवेशक सोने की तरफ रूख आमतौर पर कर ही लेते हैं। पिछले डेढ़ साल के करीब तो सोना काफी ज्यादा बढ़ा है।
कितनी बढ़ गई है चांदी की कीमत
आज चांदी (Silver ke rate) के दाम 2,73,220 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। चांदी में 4,729 रुपये यानी 1.76% का इजाफा देखने को मिला है। आज चांदी का न्यूनतम भाव 2,66,174 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का अधिकतम भाव 2,74,665 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का ओपनिंग प्राइस 2,69,212 रुपये दर्ज किया गया है। चांदी कल 2,68,491 पर बंद हुई थी।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
आज सोने के दाम (gold Silver rates) 1,60,859 पर ट्रेड कर रहे हैं। सोना 930 रूपये यानी कि 0.57% गिरा है। यह कीमत रात 10:13 बजे की है। सोने का न्यूनतम भाव 1,60,461 रहा है। वहीं, अधिकतम भाव 1,62,991 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। वहीं, सोना 1,62,799 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला था। कल सोना 1,61,789 रुपये पर बंद हुआ था।