Gold Silver Price : 5 साल बाद इतनी हो जाएंगे सोने और चांदी के दाम

Gold Silver Updates : सोने और चांदी की कीमतों ने पिछले कई दिनों से मार्केट में तहलका मचा रखा है। सोने की कीमतें कई चीजों पर निर्भर करती हैं। इन दिनों सोने के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल चल रहा है कि आने वाले 5 सालों में सोने और चांदी के भाव कितने हो जाएंगे? आइए खबर में जानते है आने वाले दिनों में सोने की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या है कहना।
 

HR Breaking News : (Gold Silver Down) सोना और चांदी वह कीमती धातुएं है, जिनके भाव हर रोज बदलते रहते हैं। सोने और चांदी के भाव कई चीजों पर निर्भर रहते हैं जैसे डॉलर की कीमत, मांग और सप्लाई, ब्याज दरें तथा दुनिया की आर्थिक-राजनीतिक स्थिति आदि। पिछले एक से डेढ़ साल में सोने और चांदी के भाव ने निवेशकों को काफी ज्यादा रिटर्न (Gold And Silver Return) प्रदान किया है। वहीं पिछले एक से डेढ़ साल में सोना और चांदी खरीदने के मामले में लोग अपने पैर पीछे करने लगे हैं। 


पिछले दिनों जोरदार उछाल के बाद अब एक डेढ़ महीने से सोने और चांदी की कीमतों ने यू टर्न ले लिया है। इन दिनों कई लोगों के मन में सवाल चल रहे हैं कि क्या आने वाले दिनों में सोने और चांदी के भाव ऊपर की तरफ जाएंगे या अब उल्टे पैर ही चलेंगे, आइए खबर के माध्यम से आपको बता देते हैं कि आने वाले 5 सालों में सोने और चांदी के भाव (Gold And Silver News) कहां-कहां पहुंच जाएंगे।


आज MCX पर सोने और चांदी के भाव


आज 26 मार्च 2026 के दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के भाव भी अपडेट हुए हैं। एमसीएक्स पर सोने के भाव (Gold Rate on MCX) की बात की जाए तो फिलहाल सोना 1,40,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है जो कि अपने हाई लेवल से 39500 रूपये नीचे चल रहा है वहीं, चांदी के भाव (Silver Rate on MCX) की बात की जाए तो फिलहाल चांदी के भाव 2,20,445 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रहे हैं। चांदी के भाव भी अपने हाई लेवल से 1,99,555  रूपये नीचे चल रहे हैं।


एक्सपर्ट्स का सुझाव


29 जनवरी की शाम को सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट (Gold and silver prices down) के बाद निवेशकों के बीच भी डर फैल गया है। हर किसी के मन में सोने और चांदी की कीमतों को लेकर अलग-अलग सवाल चल रहे हैं। भले ही सोने और चांदी के भाव (Gold and silver prices) अपने हाई लेवल से नीचे चल रहे हैं लेकिन अभी भी आम आदमी इनकी खरीदारी करने के मामले में अपने कदम पीछे कर रहा है। 


एक्सपर्ट की तरफ से कहा जा रहा है कि पिछले एक डेढ़ महीने से सोने और चांदी की कीमतों में जो गिरावट देखने को मिल रही है वह लंबे समय तक नहीं चलने वाली है और जल्द ही सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है, क्योंकि सोने और चांदी को सपोर्ट करने वाले फैक्टर अभी बाजार में मौजूद है। 


एक्सपर्ट की तरफ से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी के भाव (Gold And Silver Rates) काफी ज्यादा ऊपर जा सकते हैं। बात की जाए अगले 5 साल बाद यानी 2031 के मार्च महीने तक सोने के दाम लगभग 3,10,000 रुपए प्रति तोला हो जाएंगे तो वहीं चांदी के भाव भी 5,50,000 प्रति किलोग्राम तक जा सकते हैं। 


सोने और चांदी की कीमतों को लेकर अभी सिर्फ अंदाजा (Gold And Silver Price) लगाया जा सकता है क्योंकि पिछले दिनों सोने और चांदी की कीमतों ने उन अकाल्पनिक रिकॉर्ड को तोड़ा है जिनके बारे में लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था।