home page

Gold Price : जोरदार उछाल के बाद फिर लूढ़का सोना, अब इतने का होगा एक तोला

Gold Price : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब गिरावट का दौर देखा जा रहा है। जहां बीते दिनों सोने की कीमतों (Sone Ke Rate)  में रिकवरी देखने को मिली थी। वहीं, आज एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट आई है और दाम पीक हाई से काफी नीचे आ गए हैं। आइए खबर में जानते हैं कि गोल्ड के रेट क्या  चल रहे हैं।
 | 
Gold Price : जोरदार उछाल के बाद फिर लूढ़का सोना, अब इतने का होगा एक तोला

HR Breaking News (Gold Price) बीते दिनों के जोरदार उछाल के बाद आज गोल्ड और सिल्वर की कीमतों ने फिर से यू टर्न ले लिया है। अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सस्ते में गोल्ड (Gold Silver Price Today) खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। ऐसे  में आइए खबर में जानते हैं कि सोने की कीमतों में गिरावट के बाद आज दाम क्या चल रहे हैं।

 

ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतें


बतादें कि ग्लोबल मार्केट में सोने चांदी की कीमतों (COMEX Gold Silver Price) में बीते दिनों की तेजी के बाद आज फिर गिरावट लौट आई है। कॉमेक्स पर 26 मार्च 2026 को बीते दिनों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजारों में उछाल देखा जा रहा था, लेकिन आज कॉमेक्स पर सोने का भाव $4,529.50 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जो बीते दिनों $4,572.60 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। आज चांदी का भाव $72.160 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जो बीते दिनों $71.505 प्रति औंस पर खुला था 

 

mcx पर चांदी के रेट


बात करें चांदी की कीमतों की तो mcx पर बीते दिनों सोने की कीमत (Gold and silver prices ) 3.73 प्रतिशत की बढ़त के बाद 1,44,100 रुपये प्रति 10 पर ट्रेड कर रही थी  और चांदी की कीमत 4.80 प्रतिशत की बढ़त के बाद 2,34,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

किन कारणों से बढ़े थे सोने के भाव 


कच्चे तेल की कीमतों (crude oil prices) में आई गिरावट के चलते बीते दिनों सोने के भाव में उछाल आया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दावे किए गए थे कि ईरान के साथ शांति के लिए बातचीत करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ईरान से तेल और गैस का तोहफा मिलने का दावा किया था। उसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन आज फिर से ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत (Brent Crude Oil Price)  103 डॉलर प्रति बैरल के आंकड़े के पार पहुंच गई है, जिसका प्रभाव कमोडिटी बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

कमोडिटी बाजार पर क्या पड़ेगा असर


बता दें कि मिडिल ईस्ट में जो वॉर शुरू हुआ है, उसका आज 27वें दिन में है। भू राजनीतिक तनाव के दौरान अक्सर सोने चांदी की कीमतों (gold silver prices)  में बढ़त देखने को मिलती है। लेकिन इस समय बाजार में मैक्रोइकोनॉमिक फैक्टर का प्रभाव देखा जा रहा है। डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से सोने की कीमतों (gold prices)  में गिरावट देखी जा रही है। अगर यह तनाव लंबे समय तक जारी रहता है तो कमोडिटी बाजार पर इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है।