Gold Silver Price - सोना 1846 और चांदी 4482 रुपये टूटी, चेक करें अपनी सिटी का रेट
Gold Silver Price - सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पिछले कई हफ्तों से जारी गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स बाजार में सोने और चांदी के रेट शुक्रवार शाम हरे निशान पर बंद हुए हैं। सोने-चांदी के भाव में पिछले कई दिनों के बाद तेजी देखने को मिली है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में ताजा भाव
HR Breaking News - सोने और चांदी में लगातार जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया है। शुक्रवार 27 नवंबर को सोने चांदी में जबरदस्त तेज देखने को मिली। शनिवार और रविवार को दो दिन बाजार बंद रहेगा। आज 28 नवंबर शनिवार के दिन शुक्रवार के रेट मान्य होंगे। सोने चांदी की कीमतों (gold silver price) में अचानक आई तेजी ने खरीदारों को चौंका दिया है। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आने वाले दिन में कीमती धातुओं की रेट किस दिशा में ट्रेड करेंगे।
MCX पर सोने और चांदी की लाइव कीमत -
शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। इसलिए शुक्रवार के रेट मान्य होते हैं। दरअसल, शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना 152 रुपए की तेजी के साथ बंद हुआ है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट (gold rate today) 1,25,350 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चांदी की कीमतों पर नजर डालें तो एमसीएक्स पर शुक्रवार को चांदी 7000 रुपये तेजी के साथ क्लोज हुई है। 1 किलो शुद्ध चांदी की कीमत (Silver price) 152843 रुपए रही।
पिछले आठ दिन में इतने टूटे सोने और चांदी के रेट - (sone chandi ka bhav)
20 नवंबर 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold rate) 131788 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो आज 28 नवंबर को 129942 रुपये प्रति दस गाम है। यानी गोल्ड 1846 रुपये सस्ता हुआ है। इसके अलावा पिछले एक हफ्ते में चांदी 4482 रुपये सस्ती हुई है। 20 नवंब को चांदी की कीमत 2,35,224 रुपये प्रति किलो थी और आज 1,57,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।
दिल्ली
22 कैरेट सोने का भाव = 117860
24 कैरेट सोने का भाव =128560
मुंबई
22 कैरेट सोने का भाव =117710
24 कैरेट सोने का भाव =128410
अहमदाबाद
22 कैरेट सोने का भाव =117760
24 कैरेट सोने का भाव =128460
चेन्नई
22 कैरेट सोने का भाव =117710
24 कैरेट सोने का भाव =128410
कोलकाता
22 कैरेट सोने का भाव =117710
24 कैरेट सोने का भाव =128410
हैदराबाद
22 कैरेट सोने का भाव =117710
24 कैरेट सोने का भाव =128410
जयपुर
22 कैरेट सोने का भाव =117860
24 कैरेट सोने का भाव =128560
भोपाल
22 कैरेट सोने का भाव =117760
24 कैरेट सोने का भाव =128460
लखनऊ
22 कैरेट सोने का भाव =117860
24 कैरेट सोने का भाव =128560
चंडीगढ़
22 कैरेट सोने का भाव =117860
24 कैरेट सोने का भाव =128560
प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत -
दिल्ली शुद्ध चांदी की रिटेल कीमत = 157,975
मुंबई शुद्ध चांदी की रिटेल कीमत = ₹1,57,901
कोलकाता शुद्ध चांदी की रिटेल कीमत = ₹1,58,001
चेन्नई शुद्ध चांदी की रिटेल कीमत =₹1,58,001
इस वजह से आए दिन बदलते हैं सोने- चांदी की कीमत
चांदी का इस्तेमाल केवल आभूषण बनाने तक सीमित नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक्स, सौर ऊर्जा और कई औद्योगिक क्षेत्रों में भी इसकी बड़ी भूमिका है। यही वजह है कि चांदी की कीमतों पर औद्योगिक मांग का भी सीधा असर पड़ता है।
सोने की कीमतों (gold rate) में होने वाले बदलाव के पीछे कई कारण हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग, अमेरिकी डॉलर की स्थिति, रुपये की विनिमय दर और महंगाई जैसे कारक इसकी कीमतों को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा शादी-विवाह और त्योहारों के दौरान आभूषणों की मांग बढ़ने से भी घरेलू बाजार में सोने के भाव पर असर पड़ता है।
सोने-चांदी की खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान -
सोने-चांदी के रेट (sone chandi ka bhav) में अलग-अलग शहरों के हिसाब से हल्का अंतर देखने को मिलता है। इसलिए खरीदारी करते समय अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक करने चाहिए। अगर आप गहने खरीद रहे हैं तो ऐसे में तीन प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी जुड़ता है जिसके बाद किमत अलग हो जाती है। देशभर में आप कहीं भी सोना खरीदेंगे तो 3 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। लेकिन मेकिंग चार्ज अलग अलग हो सकता है। ऐसे में ज्वैलर से मेकिंग चार्ज जरूर पता करना चाहिए। सोने के आभूषण खरीदते समय हॉलमार्क और HUID नंबर की जांच करना भी जरूरी है।