Gold Silver Price : दिवाली के बाद लुढ़की सोने की कीमत, चांदी के भी गिरे दाम, जानिये ताजा रेट

Gold Silver Price Today : सोने की कीमतों में आए दिन बदलाव दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि आज दिवाली के बाद फिर से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं चांदी की कीमत भी 7 दिन के अंदर ही 21 हजार रुपये तक टूट गई है। आइए जानते हैं आज सोने की ताजा कीमत क्या है। 

 

HR Breaking News (Gold Price) लगातार बदल रही सोने की कीमतों के कारण सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। आज दिवाली के बाद सोने की कीमतों (Gold Price Latest Update) में ताबड़तोड़ गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

 


आज सोने की कीमत में आई जबरदस्त गिरावट 

 

सोने की कीमतों में दिवाली के बाद से जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार, 20 अक्टूबर को एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 1,30,624 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 gram Gold Price) पर बंद हो गया था। वहीं, दो दिन बाद ही 22 अक्टूबर को सोना 1,21,857 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हो गया है।

 

इस तरह दिवाली के बाद सिर्फ दो दिन में ही सोने के भाव 8,767 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट गई है। हालांकि, आज गुरुवार को सोने (Sone ki kemat) में कुछ रिकवरी आई और यह शुरुआती कारोबार में 1055 अंक की तेजी के साथ 1,22,912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आ रहा है।

 


चांदी की इतनी है कीमत 

चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही है। दिवाली के दिन सोमवार 20 अक्टूबर को एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव 1,57,987 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा था। यह 22 अक्टूबर को टूटकर 1,45,558 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गया।

इस तरह दिवाली (Gold Price On Diwali) के 2 दिन बाद की कीमतें 12,429 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गई हैं। इसके अलावा, पिछले 7 दिन में चांदी का घरेलू वायदा भाव 21,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गया है। हालांकि, गुरुवार को कीमतों में कुछ रिकवरी देखने को मिल रही है। ऐसे में आज चांदी की कीमत (chandi ke kemat) 1,46,562 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंच गया है।


सोने का ये है वैश्विक भाव 

गुरुवार सुबह वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत में मिला-जुला रुख देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोना 1.04 फीसदी या 42.30 डॉलर की बढ़त के साथ 4,107.70 डॉलर प्रति औंस (Gold Price in Ounce) पर ट्रेड करता नजर आ रहा है। इसके अलावा गोल्ड स्पॉट इस समय 0.20 फीसदी या 8.34 डॉलर की गिरावट के साथ 4090.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आ रहा है।


चांदी का ये है वैश्विक भाव 

गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.94 फीसदी या 0.42 डॉलर की गिरावट के साथ 48.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आ रहा है। इसके अलावा, सिल्वर स्पॉट 0.03 फीसदी या 0.01 डॉलर (Gold Price in Dollar) की बढ़त के साथ 48.50 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा है।