Gold Silver Price : 5 दिन में 3 हजार रुपये टूटी सोने की कीमत, चांदी 5 हजार रुपये गिरी, जानें ताजा कीमत
HR Breaking News (Gold Silver Price) सोने-चांदी की कीमतों में फेरबदल के बाद लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 5 दिनों में सोने की कीमतों (Gold Silver Price) में जहां 3 हजार रुपये की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी 5 हजार रुपये की गिरावट देखी गई है। ऐसे में आज आपके पास सोने-चांदी में निवेश करने का सुनहरा मौका है। आइए खबर में जानते हैं सोने-चांदी से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-
MCX पर सिल्वर का भाव (Silver Price on MCX)
MCX पर सिल्वर का भाव (Silver Price on MCX) 2,35,000 पर कारोबार कर रहा है, जो बीते दिनों 2 लाख 40000 पर कारोबार कर रहा था। यानी कि एक ही दिन में चांदी की कीमतों (Chandi ke Rate) में 1518 रुपए की गिरावट आई है। यह बीते दिनों से 0.65 प्रतिशत कम है। MCX पर सिल्वर का न्यूनतम भाव 2,32,400 रुपये प्रति किलो पर है और उच्चतम भाव 237200 रुपये प्रति किलो पर है।
कारोबार के दौरान सुबह चांदी 2,33,736.00 रुपए प्रति किलो पर ओपन हुई है और बीते दिनों यह 2,33,482 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था।
एमसीएक्स पर सोने के भाव (MCX Gold Rate)
बात करें गोल्ड की कीमतों की तो एमसीएक्स पर सोने के भाव (Gold Rate on MCX) में कमी देखने को मिल रही है। आज एमसीएक्स पर गोल्ड का भाव 1,50,700 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सुबह सोना 1,51,010 प्रतिदिन 10 ग्राम पर ओपन हुआ था और बीते दिनों यह 150,881.00 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
बीते दिनों से आज सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में 181 रुपए यानी कि लगभग 0.12 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर गोल्ड का न्यूनतम भाव 150411.00 रहा है और उच्चतम भाव 152000.00 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है।
कॉमेक्स पर सिल्वर की कीमत (Comex Silver Price)
कॉमेक्स की बात करें तो कॉमेक्स पर सिल्वर की कीमत (Silver Price on Comex) 64.71 डॉलर प्रति औंस रही है। बीते दिनों से इसमें 0.708 यानी कि 1.11% का उछाल आया है। सुबह कॉमेक्स पर चांदी 64.265 डॉलर प्रति औंस पर ओपन हुई है और इसका उच्चतम भाव 65.505 डॉलर प्रति औंस रहा है व न्यूनतम भाव 63.785 डॉलर प्रति औंस रहा है।
कॉमेक्स पर सोने का भाव (Comex gold rate)
जहां एक ओर एमसीएक्स पर सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। वहीं कॉमेक्स पर सोने का भाव (Comex gold Price) 4,320.50 डॉलर ट्राय औंस पर कारोबार कर रहा है। बीते दिनों से इसमे 22.50 डॉलर प्रति औंस की तेजी आई है। यानी कि एक ही दिन में 0.52% का उछाल आया हैं। सुबह कॉमेक्स पर गोल्ड के भाव (Gold prices on Comex) 4,309.50 डॉलर ट्रॉय औंस पर ओपन हुए हैं। अब तक इसका उच्चतम भाव 4,351.60 रहा है। वहीं न्यूनतम भाव 4,289.20 डॉलर ट्रॉय औंस रहा है।
बीते 5 दिनों में क्या रहे भाव
अगर बीते 5 दिन का रिकॉर्ड देखे तो सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में तकरीबन 3000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। 20 सितंबर को जहां 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 156330 पर कारोबार कर रहा था, वो अब 153160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 8 ग्राम गोल्ड का भाव 112,440 रुपये से कम होकर 112,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
22-18 कैरेट गोल्ड का भाव (18 carat gold price)
22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव (22 carat 10 gram gold price) 140400 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते दिनों इसकी कीमत 140550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 सितंबर को इसके भाव 140400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
वहीं, 18 कैरेट गोल्ड (18 carat gold rate) भी आज अपनी धीमी रफ्तार के साथ 114870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बीते दिनों इसका भाव 1,15,000 पर कारोबार कर रहा था और 24 सितंबर को इसके भाव 114870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहे थे।