hrbreakingnews.com

Haryana me barish 26-27 September : अगले 48 घंटे में हरियाणा के 17 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

Haryana me barish 26-27 September : भारत देश के अलग-अलग इलाकों में मौसम विभिन्न तरह का रूप दिखा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हरियाणा राज्य के मौसम को लेकर भी नई चेतावनी जारी की गई है और बताया गया है कि अगले 48 घंटे के दौरान हरियाणा प्रदेश की 17 जिले में आंधी बरसात हो सकती है। चलिए जान लेते हैं 26 और 27 सितंबर को हरियाणा राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।
 
Haryana me barish 26-27 September : अगले 48 घंटे में हरियाणा के 17 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

HR Breaking News (Haryana me barish 26-27 September) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हरियाणा प्रदेश के मौसम को लेकर नई चेतावनी जारी की गई है तथा बताया गया है कि अगले 48 घंटे के दौरान हरियाणा प्रदेश के 17 जिलों में मौसम खराब रह सकता है। पिछले कई दिनों से हरियाणा राज्य में मौसम खुल गया था लेकिन अब एक बार फिर से विभाग (Haryana weather news) की तरफ से आंधी बरसात से जुड़ा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए जान लेते हैं हरियाणा प्रदेश में कब कहां हो सकती है बरसात। 


हरियाणा प्रदेश में फिलहाल धान और कपास की फसल पक कर तैयार हो गई है और ज्यादातर इलाकों में धान की कटाई चल रही है, ऐसे में इन दिनों बरसात और आंधी की वजह से फसलों को काफी ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा प्रदेश में 26 और 27 सितंबर को आंधी बरसात (haryana ka mausam) की संभावना जताई है। 


26 सितंबर का मौसम (26 september ka mausam)


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार 26 सितंबर को हरियाणा प्रदेश के 70% इलाकों में बरसात होने की संभावना है। आईएमडी की तरफ से 26 सितंबर के लिए हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बरसात से जुड़ा येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि इन इलाकों में तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ-साथ भारी बरसात होने की संभावना है। दूसरे जिलों में विभाग की तरफ से कोई अलग जारी नहीं किया गया है लेकिन बताया गया है कि इन जिलों में भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं और छिटपुट बरसात होने की संभावना है। 


27 सितंबर को कहां-कहां होगी बरसात? (27 september ka mausam)


27 सितंबर 2026 को भी हरियाणा प्रदेश (haryana weather news) के आधे से ज्यादा इलाकों में तेज बरसात होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की तरफ से 27 सितंबर के लिए हरियाणा प्रदेश के मेवात, पलवल, फरीदाबाद, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से इन इलाकों में तेज बरसात होने की संभावना जताई गई है।


28 और 29 सितंबर के मौसम को लेकर विभाग (mausam vibhag news) की तरफ से कोई नया अपडेट जारी नहीं किया गया है और ना ही कोई बरसात की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अधिकारियों की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया है कि 26 और 27 सितंबर को होने वाली बरसात की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है और अगले एक-दो दिन भी कई इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। आईएमडी के अधिकारियों (IMD Weather Updates) की तरफ से खराब मौसम के इस दौर में लोगों से सावधान रहने की अपील (Weather Updates) की गई है।