Gold Silver Price : सोना के भाव में आया जोरदार उछाल, जानिए आपके शहर में 10 ग्राम के ताजा रेट

Gold Silver Price :बीते कुछ समय में सोने की कीमतों में खूब तेजी देखने को मिली है, जिसके चलते सोना अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गया था, लेकिन अब एक हफ्ते में आई गिरावट के चलते सोना पीक लेवल से नीचे ट्रेड कर रहा है। अब इसी बीच एक बार फिर सोने की कीमतों (Sone Ki Kimatein) में जोरदार तेजी देखी गई है। खबर में जानिए सोने से जुड़े अपडेट के बारे में-

 

HR Breaking News - (Gold Price)। सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर तेजी का सिलसिला शुरू हो गया है। अब होली के त्योहार से पहले ही सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। अगर आप भी सोने-चांदी को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों  में 10 ग्राम के भाव (Sone Chandi Ka Bhav) क्या चल रहे हैं।

 

 

MCX पर सोने के भाव 


दरअसल, आपको बता दें कि ईरान संकट के  चलते सोने-चांदी की कीमत (Gold Silver Price)  में भारी तेजी देखी जा रही है। mcx पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में 5,000 रुपये की तेजी आई है और चांदी की कीमत में 10,000 रुपये से ज्यादा का उछाल आया है। दुनिया में जब भी संकट गहराता है तो इन्वेस्टर्स सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के तौर पर सोने-चांदी का रूख करते हैं। इस वजह से सोने की कीमतों में उछाल आता है।


वहीं,एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने के भाव (Sone Ke Rate) में पिछले सेशन में 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ था। आज 2 मार्च को यह 1,65,501 रुपये पर ओपन हुआ और शुरुआती कारोबार में 5,811 रुपये से ज्यादा बढ़त के साथ 1,67,915 रुपये तक पहुंच गया है। आज सुबह ये 4647 रुपये यानी 2.87 प्रतिशत बढ़त के साथ 1,66,751 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।


जानिए चांदी के लेटेस्ट रेट


बात करें चांदी (Gold Silver Price 2 March) की तो शुरुआती कारोबार में 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी के भाव में 10,000 रुपये से ज्यादा की बढ़त देखी गई है। पिछले सेशन में यह 282644 रुपये प्रति किलो के भाव पर क्लोज हुई थी और आज 2 मार्च को यह 2,82,644 रुपये पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 10,508 रुपये की बढ़त के साथ 2,93,152 रुपये तक उछला है। सुबह यह 8,672 रुपये यानी 3.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,91,316 रुपये पर कारोबार कर रही थी। 

दिल्ली में सोने की कीमत (Gold Price in Delhi) 
24 कैरेट सोना -1,73,240 प्रति 10 ग्राम
 22 कैरेट सोना-1,58,810 प्रति 10 ग्राम

मुंबई में गोल्ड रेट (gold rate in mumbai)
24 कैरेट सोने का भाव-1,73,090 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव- 1,58,660 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में सोने की कीमत (Gold Price in Chennai)
24 कैरेट सोने का भाव-172,100 प्रति 10 ग्राम
2 कैरेट सोने का भाव-158,650  प्रति 10 ग्राम


हैदराबाद में गोल्ड रेट (gold rate in hyderabad)
24 कैरेट सोने का भाव- 1,73,080 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव- 1,58,650 प्रति 10 ग्राम