Gold Silver Price March 27 : सोने और चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट, जान लें प्रमुख शहरों का रेट

Gold Silver Rate Today - सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। पिछले एक-दो दिन से दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी दर्ज की जा रही है, जबकि आज 27 मार्च 2026 को सोने चांदी में फिर गिरावट आई है। अगर आप सोने में चांदी (sone chandi ka rate) की खरीद करने की सोच रहे हैं तो आज का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

 

HR Braking News - (Gold Silver Rate Today)। देश भर में सोने-चांदी की कीमतों ने तहलका मचा रखा है। हर किसी की नजरें सोने और चांदी के भाव में हो रहे बदलाव पर टिकी हुई है। आए दिन दोनों कीमती धातुओं के भाव में आ रहे उतार चढ़ाव का सबसे ज्यादा असर खरीदार और निवेशकों पर पड़ा है। मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव की वजह से सोने-चांदी के भाव (gold silver latest rate) प्रभावित हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल है और ऐसे में सोने और चांदी के भाव तेजी से बढ़ते हैं, लेकिन इस बार उल्टा हो रहा है कभी अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिलती है तो वहीं अगले दिन जबरदस्त तेजी दर्ज की जाती है। ऐसे में खरीदारों और निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। 

आज सोने चांदी का ताजा भाव - 


आज 27 मार्च को देश में सोने -चांदी की कीमतों (Gold Silver rate down) में फिर गिरावट आई है। देश की राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत कम होकर  1,44,690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जबकि मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में सोने का भाव 1,44,540 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर होने का रेट 4384.38 डॉलर प्रति औंस रहा है। 28 फरवरी से इजराईल, अमेरिका और ईरान के बीच जंग शुरू होने के बाद से सोना 17% नीचे आ चुका है। 

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत - 


देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Rate Today) 1,44,690 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,640 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।


मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में आज 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold rate) 1,32,490 रुपए है और 24 कैरेट सोना 1,44,540 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।


बेंगलुरु और पुणे में भी आज सोने और चांदी के भाव (Sone Chandi ka Rate) में गिरावट आई है। दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,540 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना 1,32,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

शहर          22 कैरेट सोना    24 कैरेट सोना 
अहमदाबाद    132540                 144590
हैदराबाद         132490                 144540
जयपुर           132640                  144690
भोपाल           132540                  144590
लखनऊ       132640                    144690
चंडीगढ़        132640                   144690

बाजार में इस समय यह धारणा काफी मजबूत हो गई है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) इस साल ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा, जबकि कुछ महीना पहले बाजार में इन दरों में कटौती की उम्मीद जताई जा रही थी। ऊंची ब्याज दरों का असर सोने जैसे सेफ ऐसट पर होगा, क्योंकि सोने पर ब्याज नहीं मिलता। जिसकी वजह से निवेश का आकर्षण इसमें थोड़ा काम हो जाता है। मिडल ईस्ट में चल रही जंग के चलते सोने की कीमतों पर फिलहाल दबाव बना हुआ है। 

LKP Securities के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, जब तक भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई को लेकर चिंता बनी रहती है, तब तक सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। PACE 360 के को-फाउंडर और चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट अमित गोयल का मानना है कि सोना और चांदी (Gold Silver rate) अब पारंपरिक सुरक्षित निवेश नहीं रहे। उनके मुताबिक- दोनों धातुएं अब धीरे धीरे रिस्क एसेट की तरह व्यवहार करने लगी हैं। इससे आगे चलकर इनमें बबल बनने और फिर तेज गिरावट आने का खतरा है।

चांदी का लेटेस्ट रेट - 


आज भारत में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Sone Chandi ka Rate) में भी गिरावट रिकॉर्ड की गई है। 27 मार्च की सुबह चांदी सस्ती होकर ₹2,49,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 67.71 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमतें (Chandi ki kimat) 4,20,000 के ऑल टाइम हाई पर थी।