{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Gold Silver Price 21 September : कीमतों में गिरावट के साथ हुई सोने-चांदी के सप्ताह की शुरुआत

Sona Chandi ka Bhav : सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की जा रही है। अलग-अलग बाजार में कीमतों में विविधता भी देखी जा रही है। सोने और चांदी की कीमत गिरावट पर ही ओपन हुई है। सोमवार को बाजार खुलते ही निवेशकों को यह हल्का झटका लगा है। वहीं, गहने बनवाने के इच्छुक लोगों को आज सोने चांदी में कुछ रियायत मिल सकती है। 
 

HR Breaking News (Gold Silver Price Update) सोने और चांदी की कीमतों एक बार फिर से गिरावट आई है। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला सप्ताह की शुरुआत में ही शुरू हो गया है। अब देखना होगा कि पूरे सप्ताह क्या पैटर्न रहने वाला है। चलिए जानते हैं कॉमेक्स, एमसीएक्स और सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमत क्या चल रही है। 


एमसीएक्स पर चांदी की कीमत (MCX Silver Price)


एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 239845 रुपए प्रति किलोग्राम चल रहा है जो कि कल के मुकाबले 1758 रुपए कम है। यानी कि 0.73% की गिरावट दर्ज की जा रही है। आज चांदी का न्यूनतम भाव 239399 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है, जबकि अधिकतम भाव 241122 दर्ज किया गया है। वहीं, शुक्रवार तक चांदी 242000 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। आज चांदी 240004 पर ओपन हुई थी। चांदी का पिछला बंद भाव 241603 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। 


एमसीएक्स पर सोने की कीमत (MCX Gold Price) 


एमसीएक्स पर सोने की कीमतों (MCX gold rate) में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। एमसीएक्स पर सोने का भाव 153465 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है जो कि कल के मुकाबले 916 रुपए यानी कि 0.59% कम है। आज सोने की न्यूनतम कीमत 153050 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम भाव 154059 रहा है। आज 153500 पर ओपन हुआ था। सोने का पिछला बंद 154381 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। 

सराफा बाजार में सोने की कीमत (Gold Rate Update)


सराफा बाजार में भी सोने (Gold update) की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। तनिष्क के अनुसार आज 22 कैरेट का भाव 143300 से कम हो पर 143150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी कि कुल 150 रुपए की गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 कैरेट भाव 156330 पर था जो घटकर 156160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 

इंटरनेशनल मार्केट में भी दिख रही गिरावट (Gold price update MCX) 


इंटरनेशनल मार्केट कमोडिटी एक्सचेंज पर भी सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। यहां सोना 4388.40 प्रति 28 ग्राम दर्ज किया गया है जो कि कल के मुकाबले करीब 0.81% कम है। 35 डॉलर से भी अधिक की गिरावट यहां दर्ज की गई है। कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 4413.28 ग्राम पर ओपन हुआ था जबकि आज का अधिकतम भाव 4422.10 प्रति औंस रहा है। सोने का न्यूनतम भाव 4386.30 डालर प्रति औंस दर्ज किया गया है। सोने का पिछला बंद भाव 4424.90 दर्ज किया गया है। 

कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत (Comex Silver Price)


कमोडिटी एक्सचेंज (Comex Price) पर चांदी की कीमत में 0.519 डॉलर की गिरावट आई है। यानी कि 0.77% की गिरावट दर्ज की गई है। यह अब 66.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। चांदी आज 66.685 डॉलर पर खुली थी, आज का अधिकतम भाव 67.555 रहा है। जबकि न्यूनतम भाव 66.365 प्रति औंस दर्ज किया गया है। चांदी का पिछला बंद भाव 67.149 दर्ज किया गया था।

सोन चांदी की कीमत

COMEX Silver 66.67
COMEX Gold 4388.40
सराफा बाजार सोना (22K) 143300
MCX gold 153465
MCX Silver 239845