hrbreakingnews.com

8th Pay Commission : चंडीगढ़ की बैठक में नए फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा, 225 प्रतिशत बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी

8th Pay Commission :8वें वेतन आयोग को लेकर नए वेतन आयोग की टीम ने चंडीगढ़ में बैठक की। चंडीगढ़ में बैठकों का दौर खत्म हो गया है। टीम अब नए राज्य, नए शहर में कर्मचारियों के साथ चर्चा करेगी। चंडीगढ़ की चर्चा में फिटमेंट फैक्टर पर एक नया आंकड़ा मिला है, जिस पर चर्चा की गई है। कर्मचारी संगठनों की तरफ से सैलरी बढ़ोतरी में फिटमेंट फैक्टर पर अपनी बात प्रमुखता से रखी गई है। 
 
8th Pay Commission : चंडीगढ़ की बैठक में नए फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा, 225 प्रतिशत बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी

HR Breaking News (8th Pay Commission) नए वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों में लगातार उत्सुकता बनी हुई है। कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं कि उनकी सैलरी में बढ़ोतरी पर कब तक रिपोर्ट फाइनल हो जाए और कब उनको सैलरी बढ़ोतरी का लाभ मिलना शुरू हो जाए। कर्मचारियों (employees salary hike) की सबसे बड़ी चिंता यही है कि उनकी सैलरी में कितना इजाफा होगा। इसको लेकर वेतन आयोग की टीम अलग-अलग राज्यों के कर्मचारियों के साथ बैठक कर रही है। चंडीगढ़ में 3 दिन बैठकों का दौर चला। अब यह संपन्न हो चुका है और यहां फिटमेंट फैक्टर का एक और आंकड़ा सामने आया है, जिससे सैलरी में 225% तक का इजाफा हो सकता है। 

 


फिटमेंट फैक्टर 3.25 पर हुई चर्चा (Fitment factor 3.25) 


चंडीगढ़ में भी बैठक के दौरान फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor News Update) एक अहम मुद्दा रहा। इस दौरान फिटमेंट फैक्टर 3.25 को लेकर चर्चा की गई। कर्मचारियों को उम्मीद है कि वेतन आयोग उनके द्वारा दिए गए फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Update) पर अमल करेगा। वहीं, वेतन आयोग अब आगे बढ़ चुका है और 7 और 8 अक्टूबर को अगली बैठक कर्मचारी संगठनों व स्टेकहोल्डर के साथ बेंगलुरु में होगी। चंडीगढ़ की बैठक में नर्स वेलफेयर एसोसिएशन और पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूशन आफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की तरफ से अपनी बातें रखी गई हैं। 

 


पिछली बार 2.57 का फिटमेंट फैक्टर, चंडीगढ़ में रखी गई यह मांग (8th pay commission Chandigarh Meeting) 


सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था। चंडीगढ़ के पीजीआई (Chandigarh PGI) नर्सों के संगठन की तरफ से फिटमेंट फैक्टर की अहम मांग रखी गई जो कि 3.25 करने को सुझाव दिया गया। इसके पीछे वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि अब लाइफस्टाइल काफी महंगा हो चुका है। रहने से लेकर खाने और स्वास्थ्य, हेल्थ केयर हो या शिक्षा सभी चीजों में लागत लगातार बढ़ रही है। वहीं नर्स के लिए 24 घंटे की ड्यूटी होती है। ऐसे में अधिक फिटमेंट फैक्टर रहने से उनको उचित सैलरी मिल सकती है। 


अंतिम रिपोर्ट में लागू होने की उम्मीद (New pay commission final report)


फिटमेंट फैक्टर को लेकर दिए गए इस आंकड़े पर नस वेलफेयर एसोसिएशन को उम्मीद है कि आठवें वेतन की अंतिम रिपोर्ट (8th pay commission final report) में यह आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया जाएगा। प्रतिनिधियों की तरफ से वेतन आयोग की टीम के साथ सौहार्दपूर्ण बात हुई और अपनी कई मांगे रखी, जिसमें महंगाई भत्ता समेत अन्य मांगे भी शामिल थीं। 

नर्सिंग अधिकारियों (Nursing officers) के लिए की स्पेशल डिमांड 


नर्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक डिमांड रखी गई है, जिसमें कहा गया है कि इनको लेवल 10 एंट्री लेवल पे (entry lever pay) दिया जाए। इसमें कहा गया है कि इसमें जीएनएम से लेकर बीएससी तक के मानदंड की योग्यता है। इसके अनुरूप इसको अपग्रेड किया जाए। वेलफेयर एसोसिएशन (nursing welfare association) की तरफ से कहा गया है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का मकसद नर्सिंग अधिकारियों को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के बराबर लाना है। अगर लेवल 10 एंट्री लेवल पे मिलता है तो यह मकसद भी कहीं ना कहीं पूर्ण होता है। 


 


225% बढ़ सकती है सैलरी (employees salary hike)


कर्मचारियों की सैलरी में अगर 3.25 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो बेसिक सैलरी 225% बढ़ जाएगी। ऐसे में हर लेवल पर कर्मचारियों को अच्छा लाभ होगा। उदाहरण के साथ समझें तो लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 रुपए है जो बढ़कर 58000 हो जाएगी, इसमें 40000 से भी ज्यादा की बढ़ोतरी होगी। इसी प्रकार चलिए जानते हैं सभी लेवल वाइस सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी

3.25 के फिटमेंट फैक्टर से 225 प्रतिशत बढ़ेगी सैलरी, देखें रिपोर्ट

लेवल वर्तमान बेसिक सैलरी अनुमानित सैलरी
1 18,000 58,500
2 19,900 64,675
3 21,700 70,525
4 25,500 82,875
5 29,200 94,900
6 35,400 115,050
7 44,900 145,925
8 47,600 154,700
9 53,100 172,575
10 56,100 182,325
11 67,700 220,025
12 78,800 256,100
13 118,500 385,125
14 144,200 468,650 
15 182,200 592,150
16 205,400 667,550
17 225,000 731,250
18 250,000 812,500


किन राज्यों में हो चुकी है वेतन आयोग की बैठक (New pay commission update)


8वें वेतन आयोग की बैठकों का दौर जारी है। पैनल का गठन करीब 10 महीने पहले हो चुका है और ऐसे में देश भर में टीम की तरफ से बैठकें की गई है। हाल ही में चंडीगढ़ में बैठक संपन्न हुई है, उससे पहले उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, लद्दाख और दिल्ली में भी बैठक की जा चुकी है। अगली बैठक बेंगलुरु में 7 और 8 अक्टूबर को होने जा रही है।