Gold Silver Price : 90 दिन बाद क्या होगी सोने और चांदी की कीमत, जानें एक्सपर्ट की राय
HR Breaking News (Gold Silver Price) सोने और चांदी की कीमतों में हलचल रुकने का नाम नहीं ले रही है। 2024 के अंत से शुरू हुई सोने की तेजी अब तक बरकरार है। वहीं, चांदी की चमक कुछ दिनों के मुकाबले फिकी जरूर है, लेकिन अवर ऑल देखें तो पिछले सात आठ महीने में चांदी ढाई गुणा ऊपर चल रही है। चलिए जानते हैं सोने चांदी के भविष्य में क्या दाम रहने वाले हैं।
क्यों आ रही है सोने और चांदी की कीमत
सोने और चांदी की कीमतों (gold silver rates Down) में गिरावट की वजह फिलहाल कोई स्पष्ट नहीं है, लेकिन सोने और चांदी में गिरावट का प्रमुख कारण निवेशकों की घटती रुचि को माना जा रहा है। पिछले दिनों सोने और चांदी ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया था, जिसके बाद से निवेशक सोने चांदी की तरफ कम आकर्षित हो रहे हैं। वहीं इसका एक कारण ईरान इजरायल युद्ध के दौरान इंपोर्ट एक्सपोर्ट में बाधा आना है। युद्ध की स्थिति के कारण इंपोर्ट एक्सपोर्ट बाधित हो रहा है, जिससे माल रुका हुआ है और लोग कंफ्यूजन में है कि सोना खरीदा जाए या नहीं।
सोने की क्या चल रही है कीमत
कमोडिटी बाजार के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Price) पर भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। 2 अप्रैल 2026 के एक्सपायरी वाले सोने की कीमत 1,303 गिरकर 1,60,331 रुपए पर ट्रेड कर रही है जोकि 0.81% की गिरावट देखने को मिल रही है। आज सोना गिरकर 1,59,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जबकि सोने का अधिकतम भाव फिलहाल 161511 रुपए रहा है। सोना आज 160651 पर खुला था, जबकि कल सोना 161634 पर बंद हुआ था। यानी आज का ओपनिंग प्राइस करीब 1000 की गिरावट के साथ ही खुला था।
क्या चल रही है चांदी की कीमत
चांदी की कीमतों (Silver Price Update) में तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी। अब रिकवरी शुरू हो गई है। 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत 267272 रुपए प्रति किलो चल रही है। चांदी की कीमतों में 1013 रुपए प्रति किलो यानी 0.38% की गिरावट देखने को मिल रही है। कुछ समय पहले ही यह गिरावट तीन हजार से ज्यादा की थी। यानी की चांदी ने दो हजार से ज्यादा की रिकवरी की है। चांदी का न्यूनतम भाव 260743 रुपए प्रति किलो रहा है, जबकि अधिकतम भाव 267498 दर्ज किया गया है। आज चांदी 2,67,497 पर खुली थी, जिसके बाद अधिकतम भाव केवल ₹1 ज्यादा ही गया है। कल चांदी 268250 पर बंद हुई थी।
सोने और चांदी की कीमतों में भविष्य का अनुमान
90 दिन बाद क्या होगी सोने और चांदी की कीमत
सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rates Prediction) को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। एक्सपर्ट रविंद्र सैनी के अनुसार सोने और चांदी की कीमतें पूरी तरह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्भर करेगी। फिलहाल सोने और चांदी को सपोर्ट प्राइस मिलता दिख रहा है, जिसकी वजह से सोने और चांदी में ज्यादा बड़ी गिरावट नहीं आ रही है। अगर यह स्थिरता की स्थिति लंबे समय तक रहती है तो 90 दिन बाद सोना 180000 व चांदी 280000 के पास जा सकती है। वहीं अगर युद्ध विराम होता है तो कीमत रुकी भी रह सकती है, लेकिन यहां से ज्यादा बड़ी गिरावट की संभावना कम ही है। हालांकि निवेश व निकासी अपने रिस्क पर करें।