Sone Chandi ka Bhav : कुछ ही घंटों में सोना 4900 और चांदी 8200 रुपये सस्ती, चेक करें ताजा भाव
Sone Chandi ka Bhav : शादी ब्याह का सीजन चल रहा है और ऐसे में अगर आप सोने और चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रही है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज 20 नवंबर को दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कुछ ही घंटे में सोना 4900 और चांदी 8200 से ज्यादा सस्ती हो गई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आज का लेटेस्ट प्राइस -
HR Breaking News - सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला पिछले काफी दिनों से जारी है। नवंबर की शुरुआत के बाद दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज 20 नवंबर को एमसीएक्स पर सोना (MCX Gold Rate) 4900 से ज्यादा सस्ता हो गया है। वहीं चांदी 8200 रुपये डाउन आ गई है।
MCX पर सोने-चांदी का लाइव रेट - (gold silver rate)
एमसीएक्स पर 4 दिसंबर 2026 की डिलीवरी वाले 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,22,534 रुपए प्रति (gold live rate) 10 ग्राम है। इसमें 4918 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि 19 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,27,452 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो आज 1 किलो शुद्ध चांदी (Chandi ka rate) की 1,49,140 रुपये है। इसमें 8,217 रुपए की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। कल यानी 19 नवंबर को चांदी 1,57,482 रुपए पर क्लोज हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी में भारी गिरावट -
अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी Comex पर आज सोने और चांदी के रेट काफी ज्यादा डाउन आए हैं। कॉमेक्स पर सोना 3.43 प्रतिशत यानी 128 डॉलर सस्ता होकर 3556.50 डॉलर प्रति औंस (Gold Price on Comex) पर आ गया है। वहीं चांदी (Silver Price) का प्राइस 5.80 प्रतिशत यानी 2.584 डॉलर टूटकर 41.777 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आ रही है।
घरेलू बाजार में आज सोने-चांदी की कीमत -
सोने-चांदी की कीमतें (Sone Chandi ka Rate) लगातार गिरावट जारी है। सोना सस्ता होते-होते 1 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज फिर घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिली है। आज सोना सस्ता होकर करीब (gold price) 1,22,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी गिरावट के साथ 1,48,00 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई है। निवेश मंच मुड्रेक्स के लीड क्वांट विश्लेषक अक्षत सिद्धांत ने कहा मजबूत रुपये के कारण घरेलू बाजार में सोने और चांदी की हाजिर कीमतों पर दबाव बना रहा।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव -
दिल्ली
24 कैरेट सोने का भाव =₹1,28,629
22 कैरेट सोने का भाव = ₹1,17,816
मुंबई
24 कैरेट सोने का भाव = ₹145,650
22 कैरेट सोने का भाव =₹133,420
कोलकाता
24 कैरेट सोने का भाव =₹145,450
22 कैरेट सोने का भाव =₹133,230
चेन्नई
24 कैरेट सोने का भाव =₹145,930
22 कैरेट सोने का भाव =₹133,680
पुणे
24 कैरेट सोने का भाव =₹145,690
22 कैरेट सोने का भाव =₹133,450
बेंगलुरु
24 कैरेट सोने का भाव =₹145,840
22 कैरेट सोने का भाव =₹133,590