Gold silver rate 4 feb : एक बार फिर सोने-चांदी में तगड़ा उछाल, आम आदमी की पहुंच से दूर हुई कीमत

Gold silver rate 4 feb : सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेतों के बाद घरेलू और वैश्विक दोनों स्तरों पर दाम तेजी से बढ़े हैं। लगातार बढ़ती कीमतों के चलते सोना-चांदी अब आम आदमी की पहुंच से बाहर होते नजर आ रहे हैं... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है सोना-चांदी के ताजा रेट क्या चल रहे हैं-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Today Gold Price) आज 4 फरवरी 2026 (बुधवार) को सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों को राहत मिली है। हालिया बड़ी गिरावट के बाद MCX और कॉमेक्स दोनों ही बाजारों में मजबूती दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर आज गोल्ड रेट $5,060 प्रति औंस के स्तर को पार कर $5,069.80 प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत भी बढ़कर (silver price hike) $86.890 प्रति औंस पर आ गई है।

कॉमेक्स मार्केट में सोना-चांदी का अपडेट-

अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार (International commodity markets) में पिछले कुछ दिनों से भारी गिरावट देखने को मिल रही थी। मंगलवार को सोने का भाव गिरकर $4,954.40 प्रति औंस तक पहुंच गया था, लेकिन अब इसमें जोरदार रिकवरी आई है और कीमत बढ़कर $5,069.80 प्रति औंस हो गई है। बाजार खुलते ही सोने में लगातार तेजी बनी हुई है। इसी तरह, चांदी का रेट (today silver rate) भी कल $83.700 प्रति औंस पर बंद हुआ था, जो आज बढ़कर $86.890 प्रति औंस पर पहुंच गया है।

MCX पर सोना-चांदी रेट-

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर मंगलवार को सोना 1,53,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, दिनभर की तेजी के बाद चांदी का भाव भी बढ़कर 2,67,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था। अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद से सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती (Gold and silver prices strengthen) देखने को मिल रही है। इससे पहले निवेशकों को आशंका थी कि अगर कमोडिटी बाजार में गिरावट जारी रही तो नुकसान बढ़ सकता है, लेकिन अब बाजार में एक बार फिर तेजी का रुझान दिखाई देने लगा है।

निवेशकों को करोड़ों रुपये का झटका-

30 जनवरी 2026 को कमोडिटी बाजार में आई तेज गिरावट ने निवेशकों को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया। इस गिरावट का असर सिर्फ घरेलू बाजार (domestic market) तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गोल्ड, सिल्वर और कॉपर जैसी कमोडिटीज की कीमतें टूट गईं। हालांकि, इस भारी गिरावट ने उन निवेशकों को खरीदारी का मौका दिया जो तेजी के दौर में निवेश नहीं कर पाए थे।

गिरावट से पहले सोना (latest gold price) करीब 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया था, जो बाद में फिसलकर 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया। इसी तरह, चांदी भी 4,20,000 रुपये प्रति किलो के उच्च स्तर से गिरकर करीब 2,32,000 रुपये प्रति किलो तक आ गई थी।

डिसक्लेमर -

सोना और चांदी खरीदने से पहले मौजूदा कीमतों की जांच करना बेहद जरूरी है। अलग-अलग शहरों में इनके दामों में अंतर हो सकता है, इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर की ज्वेलरी दुकानों से लेटेस्ट रेट (Latest rates from jewellery stores) की जानकारी जरूर ले लें।