Gold-Silver Rate : चांदी में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट, सोना भी 5,000 से ज्यादा सस्ता, जान लें ताजा रेट
Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों आई बड़ी गिरावट के बाद फिर से सोने चांदी में बंपर तेजी देखने को मिली। लेकिन पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी ₹10,000 से ज्यादा सस्ती हुई है, जबकि सोना 5,000 से ज्यादा लुढ़क गया है। सोने और चांदी की खरीदारी करने से पहले आज का लेटेस्ट रेट जरूर चेक करें।
HR Breaking News - (gold silver price today)। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। आज भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से मिडल ईस्ट में छाए संकट के बादल के बावजूद देश में सोने और चांदी के रेट (Chandi ka rate) सस्ते हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें की सोने चांदी में आई बड़ी गिरावट की वजह को तेज मुनाफा वसूली को माना जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में गोल्ड (gold rate down) 5,060 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 4,650 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।
आज सोने का लेटेस्ट प्राइस -
आज 8 मार्च 2026 को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi gold price) 1,63,880 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1,63,640 प्रति 10 ग्राम बाईकरहा है।
दिल्ली के सराफा बाजार में 6 मार्च यानी शुक्रवार को सोना 1100 रुपए सस्ता होकर 1,64,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। कारोबारी द्वारा लगातार दूसरे दिन की गई। मुनाफा वसूली के चलते सोने और चांदी (gold silver price down) में गिरावट दर्ज की गई है हालांकि मिडल ईस्ट में बढ़ते भू राजनीतिक तनाव से विदेश में सुरक्षित निवेश वाले एसेट की मांग तेजी से बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर गोल्ड 14.70 यानी 0.29% महंगा होकर ₹595.81 डॉलर प्रति औंस हो गया है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा रेट -
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold rate) 163800 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 150150 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
मुंबई चेन्नई और कोलकाता में भी आज सोने (sone ka taaja bhav) की कीमतों में गिरावट आई है। इन शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,690 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि 24 कैरेट सोना 1,63,640 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
पुणे और बेंगलुरु में 22 कैरेट गोल्ड का रेट (Pune gold price) 1,47,690 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोना 1,63,640 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
इसराइल और अमेरिका ने ईरान (Iran news) के खिलाफ 28 फरवरी 2026 को खुली जंग का ऐलान किया। कुछ ही घंटे में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और द्रोण इसराइल (Israel news) पर हमले किए ईरान ने मध्य पूर्व के कई देशों पर भी हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता तभी संभव है जब वह बिना शर्त सरेंडर करे। इसके बाद ईरान में नई और बेहतर लीडरशिप चुनी जाएगी।
चांदी का लेटेस्ट रेट -
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (gold silver rate today) में भी बड़ी गिरावट आई है चांदी 1 सप्ताह में 10,000 से ज्यादा सस्ती हुई है आज 8 मार्च को चांदी की कीमत 2,85,000 प्रति किलोग्राम है शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सिल्वर का रेट (Delhi gold silver price) ₹600 कम होकर 2,71,700 प्रति किलोग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 1.4% महंगा होकर 83.40 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा है।