Gold Silver Rate Down : सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जान लें आज का ताजा भाव 

Gold Silver Rates 14 February : सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। उतार चढ़ाव का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। सोने के साथ साथ अब चांदी भी सस्ती हो गई है। सोना 3000 गिरा है। अगर आप सोने में चांदी की खरीद करने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें। 

 

HR Breaking News - (Gold-Silver Rates Today)। सोने और चांदी की कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। पिछले 13 महीना से रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जनवरी के आखिरी दिनों में सोने और चांदी में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली। इसके बाद दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त रिकवरी भी की, लेकिन अब एक-दो दिन से गिरावट का दौर जारी है। IBJA के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। चांदी 16,700 सस्ती होकर 2,42,433 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 

दो दिन से गिर रहे कीमती धातुओं के रेट - 


दोनों कीमती धातुओं में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बुलियन मार्केट में हाजिर सोने का रेट (Sone ka rate) 1,55,000 प्रति 10 ग्राम से लगभग ₹3000 रुपए सस्ता होकर 1,52,000 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम भी गिर गए हैं।


सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट 


आज शनिवार 14 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Rate) 1,55,920 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वही ज्वेलरी बनाने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,940 रुपए प्रति तोला है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 24 कैरेट सोना (sone ka bhav) 1,55,770 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा, है जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,790 रुपए है।

निवेशकों को झटका, खरीदारों में खुशी का माहौल - 

शुक्रवार 13 फरवरी को भी सोने और चांदी कीमतों (gold rate down) में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। इससे सोने का दाम 1,53,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,43,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। शुक्रवार को सराफा बाजार में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में मंदी का रख रहा। जिससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिली। वहीं निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। 


आज सोने की ताजा कीमत - 

आज 14 फरवरी को IBJA पर सोने का लेटेस्ट प्राइस (IBJA Gold Rate) इस प्रकार है। 24 कैरेट सोना 1,55,650 रुपए से सस्ता होकर 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,575 से गिरकर 1,39,330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है और 18 कैरेट सोने का रेट 1,16,738 से कम होकर 1,14,576 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। दूसरी और चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है 1 किलो चांदी का भाव (Silver Rate) 16,700 कम होकर 2,43,300 रुपए प्रति किलो पर आ पहुंचा है, जबकि पिछले दिन चांदी 2,59,133 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। 


घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल


हाजिर बाजार (Spot Market) के विपरीत वायदा बाजार (MCX) और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी देखी जा रही है: MCX पर 2 अप्रैल 2026 की डिलीवरी वाला सोना 0.70% की बढ़त के साथ 1,53,900 पर पहुंच गया. वहीं MCX पर 5 मार्च 2026 की डिलीवरी वाली चांदी 2.86% चढ़कर 2,43,200 पर पहुंच गई. दूसरी ओर ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना $4,989 प्रति औंस (+0.85%) और चांदी $77 प्रति औंस (+2.07%) पर कारोबार कर रही है.


एक्सपर्ट ने की भविष्यवाणी - 


एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट जतिन त्रिवेदी का मानना है कि बड़ी गिरावट के बाद शुक्रवार को MCX पर मामूली सुधार दिखा है। हालांकि, सोने के लिए 1,60,000 का स्तर एक बड़ी रुकावट बना हुआ है। अगर सोना 1,56,000 के नीचे बना रहता है, तो यह 1,51,000 के सपोर्ट लेवल तक भी गिर सकता है। निवेशकों की नजर अब शुक्रवार शाम को आने वाले अमेरिकी महंगाई (CPI) डेटा पर है, जिससे आगे की दिशा तय होगी।