UP के प्रयागराज में भी चलेगी मेट्रो, 2016 में तैयार हुई थी DPR, अब बजट में मंजूरी, यह होगा रूट
Metro in UP : यूपी के प्रयागराज में अब मेट्रो लाइन बिछाई जाने वाली है। इसके लिए डीपीआर को भी तैयार कर लिया गया है। ये डीपीआर 2016 में तैयार किया गया था। इसके लिए बजट (Budget new Metro) को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इसके रूट के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News (Metro New Project) उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और शैक्षणिक शहर प्रयागराज में अब मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत होने वाली है। साल 2016 6 में तैयार की गई डीपीआर (DPR For New Metro Line) को लंबे इंतजार के बाद बजट में मंजूरी प्रदान कर दी गई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस परियोजना से शहर की ट्रैफिक समस्या में बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन आधुनिक और तेज होगा। खबर के माध्यम से जानिये इस रेलवे प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी।
2016 में तैयार हुआ था डीपीआर
बजट में प्रदेश के जिन शहरों में मेट्रो चलाए जाने की योजना तैयार की गई है, उसमें प्रयागराज में नई परियोजनाओं को शामिल किया गया है। फिलहाल 10 साल से फाइलों में मेट्रो परियोजना कैद थी। साल 2016 में बमरौली एयरपोर्ट (Bamrauli Airport) से झूंसी और फाफामऊ से नैनी-छिवकी तक दो कॉरिडोर की मेट्रो परियोजना का डीपीआर तैयार कर लिया गया था। हालांकि एक दशक बाद भी योजना जमीन पर नहीं उतर सकी थी। बजट में मेट्रो परियोजना (metro project) शामिल होने से शहरवासियों में खुशी का माहौल है।
इतने शहरों का हुआ चयन
प्रयागराज धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बना ली है। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार के नए बजट में प्रयागराज को नजदीकी जनपदों के पर्यटन विकास से कनेक्ट करने की कोशिश की जा रही है। बजट में प्रयागराज-चित्रकूट विकास प्राधिकरण (Prayagraj-Chitrakoot Development Authority) के गठन की बात की जा रही है। इसका प्रस्ताव पीडीए ने तैयार कर शासन को भेजा था। प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों के विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न अवसंरचना कार्यों हेतु 800 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत देश के चयनित कुल 100 शहरों में प्रदेश (Metro Project) के 10 शहरों का चयन किया जा रहा है। इसमें प्रयागराज के अलावा लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, बरेली, झांसी, सहारनपुर व मुरादाबाद भी शामिल किया गया है।
बजट में प्रदेश के इतने नगरों को किया गया है शामिल
बजट में महिला सामर्थ्य योजना के तहत जिन जनपदों में पांच दुग्ध उत्पादक कंपनियों का गठन किया जा रहा है। उसमें प्रयागराज भी शामिल है। बजट में दिव्यांग जन कल्याण (Metro Project) के लिए 2140 करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है। ये 2025-26 की तुलना में आठ फीसदी ज्यादा है। इसमें प्रयागराज मंडल के फतेहपुर जनपद में नवीन बचपन केयर-डे सेंटर की स्थापना प्रमुख है। बजट में प्रदेश के 17 नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इतनी राशि का प्रावधान
प्रयागराज की एआई क्रिएटिव स्ट्रेटजिस्ट मायांशी सिंह ने बताया है कि यूपी के नए बजट में राज्य में ‘यूपी एआई मिशन’ की शुरुआत एक बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए 225 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा रहा है। इसके साथ ही में राज्य एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और इंडिया एआई डेटा लैब (Metro Project Project) की स्थापना के लिए 32.82 करोड़ रुपये का प्रावधान कर रही है। इससे एक ओर जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा तो वहीं, विभिन्न क्षेत्र में नई तकनीक के यूज से सामाजिक और आर्थिक विकास सुनिश्चित होने वाली है।
