Gold Silver Rate Down : 17 हजार गिरी चांदी, सोने में भी बड़ी गिरावट, चेक करें नई कीमतें

Gold Silver Price : पिछले कई दिनों से सोने और चांदी के भाव में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। फरवरी महीने की शुरुआत से ही सोने और चांदी के भाव नीचे की तरफ जा रहे हैं। आज 20 मार्च के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में एक बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिसने मार्केट में काफी ज्यादा हलचल मचा दी है।
 

HR Breaking News : (Gold Silver Price Updates) सोने और चांदी के भाव नहीं पिछले एक से डेढ़ साल में काफी बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं लेकिन अब 29 जनवरी के बाद सोने और चांदी धातुओं के भाव में अचानक से गिरावट का दौर शुरू हो गया है और फरवरी महीने की शुरुआत से लेकर अब तक सोने और चांदी के भाव ने एक बार भी अपने हाई लेवल की आंकड़े को टच नहीं किया है। 


सोने और चांदी की कीमतों में हो रही इस गिरावट की वजह से निवेशकों के चेहरों पर पसीने छूट गए हैं। सोने और चांदी की कीमतों में हो रही इस बदलाव के पीछे एक्सपर्ट्स की तरफ से कई कारण बताए जा रहे हैं। आज 20 मार्च के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में हुई एक बड़ी गिरावट (Gold Silver Rate Down) की वजह से मार्केट में तहलका मच गया है।


इन दिनों इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध चला हुआ है और जैसा कि आप लोग जानते हैं युद्ध जैसी स्थितियों में सोने चांदी की कीमतें ऊपर की तरफ जाती है लेकिन अबकी बार उल्टा हो रहा है। एक्सपर्ट्स की तरफ से बताया जा रहा है कि डॉलर की मजबूती होने से तथा रुपए में कमजोरी आने की वजह से भी सामने चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold Silver Price) का दौर बना हुआ है।

 


17 हजार गिरी चांदी


आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर चांदी के भाव ने 2,40,000 रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को छुआ, लेकिन कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हुआ और लगभग 16,695 की गिरावट के बाद चांदी की कीमतें 2,23,305 पर पहुंच गई जो कि आज का लो प्राइस है। फिलहाल चांदी के भाव (Silver rate today) की बात की जाए तो वह 2 लाख 27 हजार 285 रुपए प्रति किलोग्राम है।

 


सोने के भाव भी आए नीचे


एमसीएक्स पर सोने के भाव (Gold price today) के बात की जाए तो आज 20 मार्च को सोने के भाव में 1,48,457 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छुए और उसके बाद गिरावट का दौर (Gold price fall) शुरू होने से 5072 रूपये की गिरावट हुई और सोने के भाव ने आज का लो प्राइस 1,43,385 रुपए प्रति 10 ग्राम बनाया। फिलहाल सोने के भाव की बात की जाए तो आज एमसीएक्स पर रात 10 बजे सोने के भाव 1,44,602 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं।