home page

New Railway Line : राजस्थान में बॉर्डर के पास बिछाई जाएंगी दो नई रेलवे लाइन, इन जिलों को होगा लाभ

Railway Line : देश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार रेलवे लाइन का विस्तार किया जा रहा है। अभी राजस्थान में बॉर्डर के पास दो नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी जिससे आसपास के जिलों को बड़ा फायदा होने वाला है।
 | 
New Railway Line : राजस्थान में बॉर्डर के पास बिछाई जाएंगी दो नई रेलवे लाइन, इन जिलों को होगा लाभ

HR Breaking News : (Railway Line Updates) भारतीय रेलवे लाइन की तरफ से यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार रेलवे का विस्तार किया जा रहा है। अब राजस्थान में भी भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर के पास 2 नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। रेलवे लाइन के इस नए प्रोजेक्ट के तहत बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों की रेल कनेक्टिविटी काफी मजबूत हो जाएगी।


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Railway Minister Ashwini Vaishnav) की तरफ से संसद में भी सीमावर्ती इलाकों में रेलवे नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की घोषणा की। केंद्रीय रेल मंत्री (Union Railway Minister) द्वारा कहा गया है कि राजस्थान में अनूपगढ़ से लेकर बाड़मेर तक के शहर, कस्बा तथा गांव को रेलवे लाइन से जोड़कर डिफेंस लाइन बिछाने काफी तेजी से चल रहा है। इसके अलावा भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक बॉर्डर के सामांतर रेलवे नेटवर्क (Railway New Updates) खड़ा किया जा रहा है।

 


इन जिलों में चल रहा कार्य


संसद में चर्चा के दौरान रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे (Indian Railway New Project) तेजी से आगे बढ़ रही है और इसे आधुनिक बनाया जा रहा है। बजट 2026-27 में रेलवे को 2.78 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड फंड मिला है। राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में नई रेल लाइन का काम (New railway line work) अलग-अलग चरणों में चल रहा है।

 

 


सीमावर्ती इलाकों पर खास ध्यान


रेलवे मंत्री (Railway Minister) की तरफ से कहा गया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी मजबूत (Strong Rail Connectivity) करने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए कई नई रेल परियोजनाएं (new rail projects) शुरू की गई हैं, जिससे सेना की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र का विकास भी तेज होगा। जम्मू-कश्मीर में बारामूला-उरी रेल लाइन विस्तार की योजना अभी DPR चरण में है, काजीगुंड-बडगाम लाइन को दोहरीकरण करने का काम चल रहा है और जम्मू-राजौरी-पुंछ रेल कनेक्शन के लिए सर्वे जारी है।

 


यहां बिछाई जाएगी नई रेल लाइन 


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ से बताया गया है कि उत्तरी और पश्चिमी सीमावर्ती इलाकों में अनुपगढ़ खाजूवाला, जैसलमेर-बाड़मेर-भीलडी तक भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर रेलवे का विस्तार किया जा रहा है। बॉर्डर के पास लगने वालें इलाकों में रेलवे नेटवर्क मजबूत (Ways to strengthen the railway network) बनाने के लिए इस कार्य को काफी सोच समझकर आगे बढ़ाया जा रहा है।


बीकानेर और अनूपगढ़ को जोड़ने के लिए 187 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाने का प्लान किया गया है, जिसकी लागत 2277 करोड़ रुपये है और इसकी DPR तैयार हो चुकी है। यह अब मंजूरी के अगले चरण में है। इसके अलावा जैसलमेर-भाभर/भीलड़ी (बाड़मेर के रास्ते) 380 किलोमीटर और खाजूवाला-जैसलमेर 260 किलोमीटर रेल लाइन के लिए अंतिम सर्वे का काम चल रहा है।