Gold silver rate: निकल गई सोने और चांदी की हेकड़ी, इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी गिरावट

Gold silver rate: सोने और चांदी की कीमतों में इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। कुछ ही घंटों में सोना अपने ऑल टाइम हाई से 30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी इतने रुपये प्रति किलो तक सस्ता हो गया। ऐसे में निवेशक हैरान हैं, जबकि खरीदारी करने वालों के लिए यह सुनहरा मौका हो सकता हैं-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Gold Silver Price) क्या सोने की तेजी अब थम रही है? क्या चांदी अपनी चमक खो रही है? हाल ही में जो सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर दौड़ रही थी-चांदी हफ्तेभर में 80,000 रुपये तक पहुंच गई थी-वो अचानक ही गिर गई। कुछ ही घंटों में सोना अपने ऑल टाइम हाई (Gold at its all-time high) से 30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,28,126 रुपये प्रति किलोग्राम तक फिसल गई। 

सोने-चांदी की कीमत में आई इस गिरावट से लोगों को हैरान कर दिया है। जिन्होंने इसमें निवेश किया है, वो परेशान है तो जिन्हें खरीदारी करना है वो गदगद है। 

 सोना-चांदी में आई तेज गिरावट: कीमतें कितनी सस्ती हुईं-

सोने-चांदी की कीमतों के लिए 30 जनवरी का दिन चौंकाने वाला रहा। इसी दिन सोने की कीमत में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई और कुछ ही घंटों में यह 16,000 रुपये लुढ़ककर 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। यदि सोने के ऑल टाइम हाई की तुलना करें, तो यह रिकॉर्ड 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम से 29,930 रुपये सस्ता हो गया है।

चांदी में भी आई भयंकर गिरावट-

सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट (silver price fall) दर्ज की गई। MCX पर चांदी का बड़ा क्रैश देखा गया, जिसमें कीमतें रिकॉर्ड हाई से 1,28,126 रुपये नीचे आ गईं। शुक्रवार को चांदी 3.27 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुई, जबकि एक दिन पहले ही इसका ऑल टाइम हाई 4.20 लाख रुपये प्रति किलो था। मार्च वायदा चांदी 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई, जिससे ऑल टाइम हाई से 30.5% की गिरावट दर्ज हुई।

सोना-चांदी के भाव में रिकॉर्ड ऊंचाई से 30% तक गिरावट-

COMEX पर सोने की कीमत 11% से अधिक गिरकर $4,763.10 प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं, चांदी अपने लाइफटाइम हाई से 31% फिसलकर $121.755 प्रति औंस के नीचे आ गई।

सोना-चांदी सस्ते होने के पीछे कारण-

- अब सवाल यह है कि सोना-चांदी अचानक क्यों सस्ते हो गए और क्रैश क्यों आया। इसके पीछे 6 बड़ी वजहें बताई जा रही हैं। लगातार बढ़ती कीमतों और ऑल टाइम हाई के बाद निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए सोना-चांदी बेचना शुरू कर दिया, जिससे अचानक गिरावट आई।

- सोने-चांदी की कीमतों में लगातार आ रही तेजी के बाद अब उसमें करेक्शन हो रहा है। जिस तरह से इनके दाम भाग रहे थे, उसमें करेक्शन तय माना जा रहा था। 

- सोना-चांदी में तेज गिरावट (Sharp fall in gold and silver prices) के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका है। डॉलर की मजबूती और ग्लोबल लेवल पर मुनाफावसूली के चलते कीमतें तेजी से नीचे आ रही हैं। अमेरिका में मजबूत आर्थिक आंकड़ों के चलते फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर हुई हैं। ऊंची ब्याज दर सोना-चांदी पर नकारात्मक असर (High interest rates have a negative impact on gold and silver) डालती है, क्योंकि निवेशक सोने-चांदी से पैसा निकालकर बॉन्ड और इक्विटी में निवेश करने लगते हैं।

- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की जगह पूर्व फेड गवर्नर केविन वार्श को लाने का संकेत दिया। जिसकी वजह से डॉलर मजबूत हुआ। डॉलर के तेज होते ही निवेशकों ने सोने-चांदी से पैसा निकालकर वहां लगाना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से इन धातुओं की कीमत में बड़ी गिरावट आई है।  

- घरेलू बाजारों में सोना-चांदी ETF में 20 फीसदी तक की बड़ी गिरावट आई है। गोल्ड और सिल्वर ETF में भी तेज बिकवाली देखने को मिली।

 -  सोने-चांदी में गिरावट की एक बड़ी वजह इंडस्ट्रियल मेटल्स (Industrial metals) की कम होती मांग है। चांदी का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और मैन्युफैक्चरिंग जैसी इंडस्ट्री में होता है, लेकिन ग्लोबल ग्रोथ (global growth) की रफ्तार सुस्त पड़ने से इसकी मांग में कमी आई, जिसके चलते कीमतों में करेक्शन शुरू हो गया।

सोना-चांदी: अभी खरीदें या इंतजार करें?

मार्केट एक्सपर्ट सुमित बगड़िया (Market Expert Sumit Bagadia) ने मीडिया से बातचीत में बताया कि चांदी में मौजूदा समय में एक लाख रुपये तक का करेक्शन आ सकता है। उनका सुझाव है कि चांदी में निवेश तभी करें जब कीमत 2.25-2.50 लाख रुपये प्रति किलो के बीच आए। वहीं, सोने के लिए उन्होंने 1.30 लाख या 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को सही निवेश स्तर बताया। दूसरी ओर, मार्केट एक्सपर्ट विकास सेठी का मानना है कि सोना-चांदी में बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल कम है।

चांदी में निवेश (investing in silver) के लिए 3.00-3.15 लाख रुपये प्रति किलो और सोने के लिए 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर सुझावित किया जा सकता है। वहीं मार्केट एक्सपर्ट (market expert) शरद अवस्थी का मानना है कि फिलहाल चांदी में खरीदारी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चांदी में रिकॉर्ड स्तर का करेक्शन होना चाहिए, जबकि सोने में 25-30% की गिरावट की संभावना जताई गई है।