Gold Silver Rate :  सोना चांदी की कीमतों ने लगाई लंबी छलांग, जानिये ताजा भाव

Gold-Silver Price Today :  सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल आया है। दोनों कीमती धातुओं के रेट आए दिन रिकॉर्ड बना रहे हैं। साल 2025 में सोने ने 76 प्रतिशत का रिटर्न दिया है जो पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा है। आज भी सोने - चांदी में तगड़ा उछाल आया है। ग्लोबर मार्केट में सोना 4,525.96 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा है। वहीं, चांदी (Silver Price) 72.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। आईये नीचे खबर में जानते हैं लेटेस्ट प्राइस - 

 

HR Breaking News - (Gold Rate Today)। सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। देशभर में सोने-चांदी का रेट चर्चा का विषय बना हुआ है। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि आने वाले दिनों में सोने का भाव कहां तक जाएगा। पिछले कई महीनों से सोने व चांदी का भाव रिकॉर्ड बना रहा है। दोनों कीमती धातुओं में गिरावट भी देखने को मिली है। लेकिन अब सोना और चांदी (Gold Silver Price Hike) अपने ऑलटाइम हाईक पर है।

 साल 2025 का अंत होने वाल है लेकिन सोने व चांदी (Silver Rate) में तेजी में कोई कमी नहीं आई है। सोना आए दिन चमकता ही जा रहा है। आज 26 दिसंबर की सुबह देशभर के सराफा बाजारों में सोने की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ौतरी दर्ज की गई है, वहीं, चांदी ने लंबी छलांग लगाई है। सोने और चांदी में निवेश करने वाले निवेशक मालामाल हो गए हैं। अब निवेशकों और ज्वैलर्स को इंतजार है कि सोना नए साल पर कहां जाएगा। 

आज सोने की कीमतों में बंपर तेजी - 

देश की राजधानी दिल्ली में 24, 22 और 18 कैरेट सोने में बंपर (Delhi Gold Rate Hike) तेजी दर्ज की गई है। आज 26 दिसंबर को राजधानी में 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1,39,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं, अन्य शहरों की बात करें तो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai Gold Price) में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेंड कर रही है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का रेट 1,27,810 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 22 कैरेट गोल्ड महंगा (Sone ka Bhav) होकर 1,27,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और 24 कैरेट गोल्ड 1,39,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। पुणे और बेंगलुरु में भी रेट समान रहा है। लोगों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश किया है जिसके चलते इसकी डिमांड बढ़ने से रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी का हाल - 

सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में तेजी आने के पिछे कई प्रमुख कारक है। लेकिन इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार का बड़ा योगदान रहा है। ग्लोबर मार्केट में सोने का हाजिर भाव 4,525.96 डॉलर प्रति औंस तक जा पहुंचा है। एक्सपर्ट का कहना है कि, इस साल अब तक सोने में करीब 73 से 76  प्रतिशत का उछाल आया है। जनवरी 2025 में 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

दिग्गज निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि अगले साल दिसंबर तक सोना (Sone ka bhav) 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा।  वहीं, बैंक का कहना है कि दुनिया के कई केंद्रीय बैंक लगातार सोने को खरीदकर अपनी तिजौरी भर रहे हैं, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में सोने की डिमांड बढ़ने से इसके रेट में बूम आ सकता है। 


चांदी की कीमतों ने लगाई लंबी छलांग - 

चांदी की बढ़ती कीमतों (Silver rate) ने सोने को भी पीछे छोड़ दिया है। चांदी में साल की शुरूआत से ही रिकॉर्ड तोड़ इजाफा देखने को मिल रहा है। साल 2025 में चांदी ने 100 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जनवरी 2025 में चांदी का भाव 85 से 90 हजार रुपये प्रति किलो था जो अब 2 लाख 30 हजार रुपये प्रति किलो के पार जा पहुंचा है। आज 26 दिसंबर को चांदी में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। एक दिन में चांदी (Cahndi ka bhav) 8460 रुपये महंगी होकर 2,32,741 रुपये प्रति किलोग्राम के हाई स्तर पर जा पहुंची है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी ने इतिहास रच दिया है। आज ग्लोबल मार्केट में चांदी का हाजिर भाव 72.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। इस साल अब तक विदेशी बाजारों में चांदी (Silver Rate Hike) की कीमतों में 151% और घरेलू बाजार में करीब 153% की बढ़त दर्ज की जा चुकी है।