Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में फिर से इजाफा, चांदी के रेट 164 प्रतिशत बढ़े
HR Breaking News (Gold and Silver Rate) आज 8 जनवरी को घरेलू बाजार में सोने व चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज वीरवार को सुबह के समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 139640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं।
वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 8 जनवरी को सोने के रेट 138260 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। इस बीच बात करें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों तो यहां पर आज सोने के हाजिर रेट 4449.87 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गए हैं।
जानें राजधानी में क्या हैं कीमत
देश में पिछले काफी समय से सोने की कीमतों (Gold Silver Rate) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने के रेट 139640 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। वहीं, आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने के रेट 128010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।
जानें महानगरों में क्या हैं सोने के रेट
देश के अलग-अलग शरहों में सोने व चांदी (Gold and Silver Price) की अलग-अलग कीमतें बनी हुई हैं। चलिए जानतें हैं कि आज कहां पर कितनी कीमतें हैं। देश की आर्थिक मुंबई में आज 24 कैरेट सोने के रेट 138260 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, यहां पर 22 कैरेट सोने के रेट 126740 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने के रेट 139640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 128010 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।
गुजरात के शहर अहमदाबाद में आज 8 जनवरी को सुबह के समय 24 कैरेट सोने के रेट (Gold Rate) 139540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 127910 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसके अलाव उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने के रेट 139640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 128010 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
आज 8 जनवरी को चेन्नई में 24 कैरेट सोने के रेट 138260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने (Gold) के रेट 126740 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसके अलावा कोलकता में आज 24 कैरेट सोने के रेट 138260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 126740 रुपये प्रति 10 ग्राम बन हुए हैं। इसके अलावा हैदराबाद में भी सोने के यही रेट हैं।
गुलाबी नगरी जयपुर में 24 कैरेट सोने के रेट 139640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 128010 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसके अलावा भोपाल में 24 कैरेट सोने के रेट 139540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 127910 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने के रेट 139640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 128010 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।
जानें क्या हैं चांदी के ताजा भाव
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver Price) में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज वीरवार, 8 जनवरी को सुबह के समय चांदी 257100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के हाजिर रेट 78.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचे हुए हैं।
बीते एक साल में सोने से अधिक रिर्टन चांदी की कीमतों में हुआ है। चांदी की कीमतों में अबतक करीबन 164 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, बीते साल 2025 में सोने की कीमतों में 73.45 फीसदी की बढ़त हुई है।